पीएम मोदी, अमित शाह व योगी आदित्यनाथ (डिजाइन फोटो) 
देश

मोदी के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री? जनता ने कर दिया फैसला, योगी-शाह की टक्कर में किसने मारी बाजी?

Next PM Candidate in BJP: लेकिन यदि पीएम मोदी हटते हैं, और बीजेपी सत्ता में रहती है तो अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? यह सवाल लगातार जनता के जेहन में कौंध रहा है। जिसका जवाब अब मिल गया है।

अभिषेक सिंह

Who Will be the Next PM: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 75 साल के होने जा रहे हैं। 75 वर्ष वो टर्मलाइन है जिसके चलते पार्टी के दिग्गजों को सक्रिय राजनीति के गलियारे से मार्गदर्शक मंडल में भेज दिया गया। वैसे तो बीजेपी कई बार यह स्पष्ट कर चुकी है कि पीएम मोदी न केवल यह कार्यकल पूरा करेंगे बल्कि 2029 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री का चेहरा भी होंगे।

लेकिन यदि पीएम मोदी हटते हैं, और बीजेपी सत्ता में रहती है तो अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? यह सवाल लगातार जनता के जेहन में कौंध रहा है। इस सवाल का जवाब गुरुवार को सामने आए एक सर्वे ने दे दिया है। जिसमें योगी आदित्यनाथ, अमित शाह और नितिन गडकरी को लेकर जनता ने अपना मूड बता दिया है।

कौन बनेगा अगला प्रधानमंत्री?

इंडिया टुडे सी वोटर सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि नरेंद्र मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी में पीएम पद के लिए किसकी दावेदारी होनी चाहिए? तो इसके जवाब में जो कुछ सामने आया वह हैरान करने वाला है। तो चलिए बताते हैं कि बीजेपी में मोदी के बाद पीएम पद की रेस में फिलहाल कौन आगे है।

योगा-शाह-गडकरी में कौन आगे?

सी वोटर 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे के मुताबिक 28 फीसदी जनता ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भाजपा में पीएम पद के लिए अगला दावेदार माना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 फीसदी से पीछे हो गए हैं। 26 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ का समर्थन किया है। इसके अलावा नितिन गडकरी को केवल 7 % लोगों ने ही पीएम पद के लिए दावेदार माना है।

मोदी और राहुल में कौन बेहतर?

भारतीय जनता पार्टी से इतर इस सर्वे में जब पीएम मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर यही सवाल किया गया तो 52 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी का समर्थन किया है। जबकि रायबरेली सांसद राहुल गांधी को महज 25 प्रतिशत लोगों ने अगले पीएम के तौर पर समर्थन दिया है।

इस सर्वे में विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर जब जनता से सवाल किया गया तो 28 फीसदी लोगों ने उनके प्रदर्शन को बहुत अच्छा बताया। वहीं, 22 प्रतिशत लोगों ने इसे अच्छा करार दिया और 16 प्रतिशत ने औसत आंका। इसके अलावा 15 प्रतिशत ने खराब तो 12 फीसदी ने बहुत खराब करार दिया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं