Rahul Gandhi on Haryana Elections: राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर एक बार फिर हमला बोला है। इस बार उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने पास मौजूद कथित ‘H फाइल्स’ का हवाला देते हुए एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर दिखाई। राहुल गांधी ने दावा किया कि इस महिला ने हरियाणा में अलग-अलग नामों से विभिन्न बूथों पर कई बार वोट डाला है।
राहुल गांधी ने इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में दावा किया कि इस महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट डाला। उन्होंने बताया कि कुछ बूथों पर इस महिला की तस्वीर सीमा, सरस्वती, विमला जैसे कई नामों पर पाई गई है। राहुल ने कहा कि एक ही तस्वीर के साथ 10 अलग-अलग बूथों पर नाम देखकर उनकी टीम चौंक गई।
राहुल गांधी ने बताया कि जब उन्होंने इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ की तस्वीर अपनी टीम को दिखाई, तो वे भी हैरान रह गए। उन्होंने जब इसकी जांच की, तो पता चला कि यह एक ब्राज़ीलियन मॉडल की स्टॉक फ़ोटो है। राहुल गांधी ने कहा कि यह एक बाहरी/स्टॉक इमेज थी, न कि असली स्थानीय मतदाता की तस्वीर।
राहुल गांधी ने कहा कि असल में यह ब्राज़ील की मॉडल है और इसकी तस्वीर पर अलग-अलग फ़र्ज़ी आईडी बनाई गई थीं, जिसके आधार पर हरियाणा में 22 जगह वोट डाले गए थे। राहुल के मुताबिक, इसी तरीके से हरियाणा में 25 लाख लोगों ने फ़र्ज़ी वोट डाले थे।
यह भी पढ़ें- वोटिंग से पहले 11 सीटों पर हो गया खेला! बिहार में मची सियासी खलबली, जानिए किसे हुआ तगड़ा नुकसान?
उन्होंने कहा, ‘हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि हरियाणा में 25 लाख वोट फर्जी थे। इसका मतलब यह है कि हर आठ में से एक वोट फ़र्ज़ी था। फिर भी कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में सिर्फ 25,000 वोटों से हार गई।’