PHOTO- @Dr_SQRIlyas 
देश

कौन हैं एस अब्दुल नजीर? जिन्हें आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया, अयोध्या फैसले में थी अहम भूमिका

उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल और लेफ्टिनेंट जनरल के टी परनाइक (सेवानिवृत्त) को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के चार नेता और उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के पूर्व न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर (S Abdul Nazeer) सहित छह नए चेहरों को रविवार को राज्यपाल (Governor) नियुक्त किया गया। न्यायमूर्ति नजीर अयोध्या मामले (Ayodhya case) पर फैसला सुनाने वाली उच्चतम न्यायालय की पीठ के सदस्य थे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं।

बीजेपी नेता लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, सी पी राधाकृष्णन, शिव प्रताप शुक्ला और राजस्थान में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया को क्रमशः सिक्किम, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और असम में राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कोश्यारी की जगह झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने ली है, जबकि माथुर की जगह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।

उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल और लेफ्टिनेंट जनरल के टी परनाइक (सेवानिवृत्त) को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सरकार ने भारतीय जनता पार्टी  के चार नेताओं और 2019 में ऐतिहासिक अयोध्या फैसला सुनाने वाली पीठ के सदस्य रहे उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। छह नए चेहरों को रविवार को राज्यपाल नियुक्त किया तथा सात राज्यों में राज्यपाल पदों में फेरबदल किया।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला