देश

तेलंगाना में ये कैसा विरोध? खोदी जेपी नड्डा की कब्र, फोटो लगा चढ़ाया फूल-माला

सूर्यकांत तिवारी

तेलंगाना: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का तेलंगाना (Telangana) में विरोध हुआ है। विरोधियों ने अजीबोगरीब तरीके से विरोध जताया। उन्होंने उनकी कब्र खोदी (Dug his Grave) और प्रतीकात्मक रूप से उन्हें कब्र में दफन कर दिया है। कब्र पर उनकी फोटो भी लगाई गई है। यहीं पर  क्षेत्रीय फ्लोराइड शमन और अनुसंधान केंद्र का बोर्ड भी लगाया गया है। फिलहाल विरोध करने वाले अज्ञात हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है, अज्ञात लोगों की तलाश जारी है।  

अपने विरोध में नेताओं का पुतला जलाना आम बात है पर  तेलंगाना के नलगोंडा जिले में कुछ लोगों ने विरोध का अजीबोगरीब तरीका अपनाया है और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रतीकात्मक रूप से कब्र में दफन कर दिया है। कुछ अज्ञात लोगों ने जेपी नड्डा की कब्र खोदी है और उनकी तस्वीर कब्र पर लगायी है। जेपी नड्डा को प्रतीकात्मक रूप से कब्र में दफन करने वाले लोगों ने कब्र पर फूल-माला भी चढ़ाया है। साथ ही Regional Fluoride Mitigation & Research Center का बोर्ड भी कब्र पर लगाया गया है।   

बताया जा रहा है कि इन लोगों ने क्षेत्रीय फ्लोराइड शमन और अनुसंधान केंद्र की स्थापना चौटुप्पल में अबतक नहीं किए जाने का विरोध करने के लिए यह तरीका अपनाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक तेलंगाना की एक बड़ी आबादी जिसमें एक हजार से अधिक बस्तियां शामिल हैं, बुरी तरह से फ्लोरोसिस की समस्या से ग्रस्त है। हाल ही में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना से लौटे हैं। उन्होंने तेलंगाना सरकार पर जमकर प्रहार किया था।  

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख