कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद विवाद पर भाजपा का हमला  
देश

कोलकाता एयरपोर्ट पर मस्जिद बनी खतरा! यात्रियों की सुरक्षा और तुष्टिकरण की राजनीति पर भाजपा का सवाल?

देश के सबसे व्यस्तम Airport में से एक कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल हवाईअड्डा उड़ानों से ज्यादा एक विवाद पर चर्चा का विषय बन गया। यात्रियों की सुरक्षा के बीच में मस्जिद का मसला आ गया।

सौरभ शर्मा

Kolkata Airport Mosque Issue Raise in Parliament: कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट इन दिनों उड़ानों से ज्यादा एक विवाद को लेकर चर्चा में है। मामला हजारों यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा है। एयरपोर्ट के दूसरे रनवे के रास्ते में एक मस्जिद आ रही है, जिसे लेकर अब सियासी घमासान शुरू हो गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी एएआई ने इसे सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। वहीं, भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और यात्रियों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया है।

राज्यसभा में भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य के सवाल के जवाब में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया कि एक मस्जिद दूसरे रनवे के पास स्थित है। उन्होंने बताया कि यह सुरक्षित संचालन में बाधा डालती है, जिसके कारण रनवे के थ्रेशहोल्ड को 88 मीटर खिसकाना पड़ा है। जब मुख्य रनवे मेंटेनेंस के कारण बंद होता है, तब इस दूसरे रनवे का इस्तेमाल होता है, लेकिन मस्जिद की वजह से इसका पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। एयरपोर्ट की क्षमता दोगुनी करने और रनवे को 800-900 मीटर बढ़ाने के प्लान पर फिलहाल पानी फिरता नजर आ रहा है।

कोझिकोड हादसे जैसा डर

साल 2020 में केरल के कोझिकोड में हुए विमान हादसे की यादें अभी भी ताजा हैं, जहां रनवे से फिसलकर विमान घाटी में गिर गया था और 21 लोगों की जान चली गई थी। एएआई नहीं चाहता कि कोलकाता में भी सुरक्षा के साथ कोई समझौता हो। अगर मस्जिद हटती है तो रनवे का विस्तार हो सकेगा और विमान आसानी से उतर सकेंगे। हालांकि, मस्जिद कमेटी इसे हटाने या दूसरी जगह शिफ्ट करने के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे किसी भी कीमत पर जगह छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

ममता सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप

भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर ममता सरकार को घेरते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को तुष्टिकरण की राजनीति के लिए बलि नहीं चढ़ाया जा सकता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक भावनाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा से ऊपर रख रही है। दूसरी तरफ, पुराने टर्मिनल को गिराने और नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल बनाने का काम भी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी की मंजूरी के इंतजार में अटका पड़ा है। कुल मिलाकर, आधुनिकीकरण और सुरक्षा दोनों ही दांव पर लगे हैं।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन