पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

PM मोदी कल करेंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग, युद्ध के बीच योजना और तैयारियों की होगी समीक्षा

Middle East Tension: PM नरेंद्र मोदी कल शाम पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच राज्यों की तैयारियों और योजना की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बात करेंगे।

सजल रघुवंशी

PM Modi Meeting On West Asia War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच राज्यों की तैयारियों और योजना की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बात करेंगे। बैठक में ‘टीम इंडिया’ की भावना से तालमेल पक्का करने के प्रयासों पर फोकस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की इस बैठक में ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी।

साथ ही केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर ईंधन की उपलब्धता और कीमतों पर चर्चा करेगी। इसके अलावा युद्ध के कारण समुद्री व्यापार मार्गों पर पड़ने वाले असर और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई चेन को टूटने से बचाने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।

बैठक में ईंधन को लेकर हो सकती है चर्चा

प्रधानमंत्री की इस बैठक में ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा प्रमुख मुद्दा रहेगा। वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर ईंधन की उपलब्धता और कीमतों की स्थिति पर चर्चा करेगी। इसके साथ ही युद्ध के चलते समुद्री व्यापार मार्गों पर पड़ने वाले असर और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई चेन को बाधित होने से बचाने की रणनीति पर भी विचार किया जा सकता है।

सर्वदलीय बैठक कर चुकी है सरकार

इससे पहले बुधवार को केंद्र सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार और विपक्ष, दोनों पक्षों के सुझावों को विस्तार से सुना गया। उन्होंने कहा कि उठाए गए सभी सवालों और शंकाओं का सरकार ने स्पष्ट रूप से जवाब दिया है। बैठक के अंत में विपक्ष ने इस पहल के लिए सरकार का आभार भी जताया और कहा कि मौजूदा हालात में सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

रिजिजू ने आगे बताया कि कई सदस्यों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गैस और पेट्रोलियम सप्लाई को लेकर जानकारी मांगी थी। इस पर सरकार ने बताया कि भारत पहले ही चार जहाज लाने में सफल रहा है, जिससे स्थिति को लेकर भरोसा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से विपक्षी सदस्य संतुष्ट नजर आए।

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?