कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया) 
देश

देश में कब से दिखेगा ठंड का असर, जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों में से जुडा वेदर अपडेट

चक्रवाती तूफान के कारण भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि अब इसका असर कम हो रहा है। वहीं, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है।

प्रीति शर्मा

Weather Update: चक्रवाती तूफान के कारण भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि अब इसका असर कम हो रहा है। वहीं, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत कई राज्यों में आज यानी 27 अक्टूबर को मौसम के साफ रहने का अनुमान है। इसके अलावा चक्रवाती तूफान दाना की वजह से पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई जिलों में इसका असर देखने को मिला है। इन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं। वहीं, देशभर में अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में सुबह और रात के समय हल्की ठंड अभी भी महसूस की जा सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

देश की राजधानी में आज यानी 27 अक्टूबर को सुबह के समय हल्की ठंड देखने को मिल सकती है। वहीं, दिवाली से पहले ही कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। बता दें कि राज्य में शनिवार यानी 26 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में मौसम साफ रहने के अनुमान है। दिन में बताया जा रहा है कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिवाली के बाद कई राज्यों में सर्दी का अहसास किया जा सकेगा।

ओडिशा में कैसा रहेगा तूफान का असर

चक्रवाती तूफान दाना के कारण कई राज्यों में इसका असर देखने को मिला है। इसके चलते ओडिशा में भारी बारिश और हवा चलने की वजह से पेड़ों को नुकसान हुआ। ओडिशा के अलावा पश्चिम बंगाल में भई इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में दक्षिणी तट पर हो रही चक्रवाती गतिविधियों की वजह से केरल के कई जिलों में बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं आज केरल के एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड जैसे जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कई हिस्सों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जगहों पर सावधान रहने की सलाह जारी की है। इन जगहों पर चक्रवात दाना का असर देखने को मिल सकता है।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर