कॉन्सेप्ट फोटो बारिश (सोर्स: सोशल मीडिया) 
देश

मौसम का महा-अलर्ट: चक्रवात 'शक्ति' का कहर, इन राज्यों में अगले 48 घंटे भारी आफत

Weather Update: देशभर में मौसम ने इस समय करवट बदल ली है। अरब सागर में सक्रिय चक्रवात 'शक्ति' भले ही भारतीय तटों से सीधे न टकरा रहा, लेकिन इसका असर कई राज्यों के तटीय इलाकों पर दिखने लगा है।

सौरभ शर्मा

Today Weather Update News: देशभर में मौसम ने खतरनाक करवट ली है, जिससे अगले दो दिन भारी साबित हो सकते हैं। मानसून की वापसी के साथ अरब सागर में उठा चक्रवात 'शक्ति' तबाही मचाने को तैयार है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात से लेकर दिल्ली, बिहार और पहाड़ी राज्यों तक, लगभग पूरे देश में भारी से बहुत भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया है, क्योंकि आने वाले 48 घंटे कई राज्यों के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को अपनी चपेट में लेने वाला है, जिसका सबसे ज्यादा असर 6 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में बहुत भारी बारिश की आशंका है। वहीं, बिहार और उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि एक साथ कई मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से बारिश की तीव्रता बढ़ गई है, जिससे मैदानी इलाकों में जलभराव और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

उत्तर भारत में आसमानी आफत

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। जम्मू-कश्मीर में 5 से 7 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जिसके चलते वैष्णो देवी और मचैल यात्राएं स्थगित कर दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में भारी बारिश और 4000 मीटर से ऊंचे केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे तीर्थस्थलों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मैदानी इलाकों में दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में भी 6 अक्टूबर को जोरदार बारिश हो सकती है।

चक्रवात 'शक्ति' का साया और पूर्वी भारत में कहर

अरब सागर में सक्रिय चक्रवात 'शक्ति' भले ही भारतीय तटों से सीधे न टकराए, लेकिन इसका असर महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों पर दिखने लगा है। इन क्षेत्रों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मछुआरों को अगले 5 दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। वहीं, पूर्वी भारत में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बिहार में पिछले दो दिनों में बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। झारखंड के 11 जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई