आज का मौसम (सौ. सोशल मीडिया) 
देश

गर्मी से परेशान दिल्ली-यूपी के लोग, इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए देशभर में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज

नवंबर महीना शुरू होने के साथ ही पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। लेकिन मैदानी इलाकों में अभी तक सर्दी का अहसास नहीं हुआ है। दिल्ली एनसीआर में भी दिन के समय तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास दिलाती है।

प्रीति शर्मा

Weather Forecast: नवंबर महीना शुरू होने के साथ ही पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। लेकिन मैदानी इलाकों में अभी तक सर्दी का अहसास नहीं हुआ है। दिल्ली एनसीआर में भी दिन के समय तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास दिलाती है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की वजह से पहाड़ों पर ठंड का असर दिखना शुरू हुआ था। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही अन्य हिस्सों में भी सर्दी अपना असर दिखाना शुरू कर सकती है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब के लोगों को जल्द सर्दी का अहसास होने वाला है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं, सुबह और शाम के समय हल्की गुलाबी सर्दी जरूर महसूस की जा सकती है।

देशभर में कैसा रहेगा आज तापमान

सर्दी का समय आने के बाद भी गर्मी जाने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी है। बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर जैसे इलाकों में दिन के समय गर्मी हाल बेहाल कर रही है। लेकिन रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।

दिल्ली में दिन के समय गर्मी और प्रदूषण दोनों का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 12 नवंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धुंध की चादर देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर तक तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार को राज्य में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में इसका असर देखने को मिल सकता है। पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा राज्य में आज बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 15 नवंबर से कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि नवंबर के अंत तक कड़ाके की सर्दी महसूस की जा सकती है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होने की आशंका जताई गई है। जिसके चलते राज्य में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा 14 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक राज्य शामिल हैं।

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर