प्रतीकात्मक तस्वीर 
देश

आज का मौसम: यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार, दिल्ली में गरजेंगे बादल; अर्लट जारी

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली-NCR, हरियाणा-पंजाब, बिहार-झारखंड, यूपी, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी तूफान के साथ बादल बरसेंगे।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश जारी है। म मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में समय से पहले ही मानसून की एंट्री हो चुकी है और वहां औसत से अधिक वर्षा हुई है। भारत के अधिकांश इलाकों में आज शुक्रवार, (4 जुलाई) को भी कुछ ऐसा ही हाल रहने वाला है। बादलों की आवाजाही के बीच कई शहरों में भारी बारिश की संभावना है। IMD ने 4 जुलाई से 8 जुलाई तक कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली-NCR, हरियाणा-पंजाब, बिहार-झारखंड, यूपी, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी तूफान के साथ बादल बरसेंगे। उधर, महाराष्ट्र, गुजरात के साथ पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मानसूनी बारिश से नदियां ऊफान पर रहने वाली हैं।

बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना

आज शुक्रवार को बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों के कई जगहों पर बारिश की संभावना है। इनमें से कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, यूपी में बारिश तो रुक-रुककर हो रही है लेकिन कभीकभार सूरज की आवाजाही बादलों पर भारी पड़ रही है। फिर जोरदार बारिश का इंतजार होने लगा है। IMD ने अब 8 जुलाई तक कुछ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 6 से 7 दिनों में होगी भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 से 7 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्व भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र दक्षिणी तटीय महाराष्ट्र और गोवा में आज अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश की संभावना जताई है। अब चंदा मामा दूर के नहीं…, त्रिनिदाद और टोबैगो में बोले पीएम मोदी

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर अभी सप्ताहभर जारी रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी दो-तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने, एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान