बारिश अपडेट (सौजन्य-पिनटरेस्ट) 
देश

Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, उत्तर प्रदेश समेत पूर्वी भारत में तेज बारिश की संभावना

पिछले कुछ दिनों का मौसम देखे तो देश की राजधानी दिल्ली में तपती धूप है तो उत्तर-पूर्वी भारत में झमाझम बारिश देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश की संभावनाएं बनी रहेगी, जो आगे भी कुछ दिनों  तक जारी रहेगी। तो चलिए देश भर में कैसा रहेगा आज का मौसम आपको बताते है।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: भारत में मानसून कहीं वापसी पर है तो कहीं अभी भी बारिश की संभावनाएं बनी हुई है। लगातार दिन पर दिन मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। देश में कहीं भारी बारिश है तो उत्तर भारत में धूप के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले कुछ दिनों का मौसम देखे तो देश की राजधानी दिल्ली में तपती धूप है तो उत्तर-पूर्वी भारत में झमाझम बारिश देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश की संभावनाएं बनी रहेगी, जो आगे भी कुछ दिनों  तक जारी रहेगी। तो चलिए देश भर में कैसा रहेगा आज का मौसम आपको बताते है।

दिल्ली में 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम

दिल्ली में कुछ दिनों से तेज धूम चमक रही है और पानी की बूंद नहीं बरस रही है इसलिए दिल्ली में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण दिल्ली का तापमान भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले 3-4 दिनों में दिल्ली में बारिश होने की संभावनाएं नहीं है। हालांकि, 5 अक्टूबर से देश की राजधानी का मिजाज फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग की माने तो 5 अक्टूबर से दिल्ली में फिर से बादल छा सकते है। साथ ही कुछ इलाकों में बरसने की उम्मीदें है।

बिहार और यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार कुछ दिनों से यहां का मौसम एक सा बना हुआ है। देश के पूर्वी उत्तरप्रदेश और इससे सटे बिहार के इलाकों में कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में पानी भर गया है। साथ ही कई उफनती नदियों के आसपास के क्षेत्रों को भी खाली कराया गया है और लोगों को राहत शिविर में लाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरप्रदेश के पूर्वी इलाकों में बारिश से आज भी राहत नहीं मिलेगी और बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा अगर बिहार की बात करें तो आज बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बरस भी सकते है। बादल के बरसने से मौसम अच्छा और सुहावना हो सकता है।

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान से अब मानसून की जाने की तैयारी में नज़र आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात, राजस्थान और पाकिस्तान की सीमा पर एक एंटी साइक्लोन सिस्टम बन रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी हवाएं राजस्थान में अपना प्रभाव दिखाएगी। इसके बाद 1 अक्टूबर यानी आज से पोस्ट मानसून की शुरूआत देखने मिलेगी।

मौसम विभाग के एक्सपर्टस की माने तो आज उदयपुर और कोटा संभाग में हल्के बादल छाए रहेंगे, साथ ही बूंदाबांदी भी देखी जा सकती है। तो वहीं अगले तीन दिनों में राजस्थान में मध्यम से तेज बारिश की संभावना नहीं होगी।

5 दिनों में इन राज्यों में दिखेगी बारिश

अक्टूबर के शुरूआती 5 दिनों में मौसम में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल सकते है। देखा जदाए तो उत्तर-पूर्वी भारत में तेज बारिश की संभावना बन रही है। इनमें असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम , मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों में लगातार बारिश होती रहेगी। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए इन राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दक्षिण भारत में भी बारिश की संभावनाएं बनी हुई है।

देखा जाए तो मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावनाएं बनी हुई है, लेकिन संभावनाएं है कि बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। बात करें पश्चिम और उत्तर भारत की तो मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो गुजरात और कर्नाटक में सबसे ज्यादा बारिश देखी गई है।

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?