प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स: AI 
देश

मौसम अपडेट: 70 KMPH की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा! 13 राज्यों में बारिश की चेतावनी, इन जिलों में लू का अलर्ट

Today Weather Update: भारत के कई राज्यों में मौसम बदला बदला सा है। कहीं जोरदार बारिश का अलर्ट है तो कहीं लू ने कहर मचा रखा है। आज मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ज जारी किया है। जानें पूरा अपडेट।

प्रतीक पाण्डेय

Weather Update: मौसम विभाग ने भारत के एक दर्जन से अधिक राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके उलट कई राज्यों में लू चलने और गर्म रातों की भी चेतावनी दी गई है। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कल सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया है।

जहां एक तरफ यूपी, बिहार, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है तो वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में हुई बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। आज मौसम विभाग ने 13 राज्यों के लिए बारिश की संभावना जताई है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो पूर्वोत्तर के राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है। संभावना जताई गई है कि बारिश के साथ-साथ अधिकतम 70 KMPH की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना जताई गई है। संभावना जताई जा रही है कि कई इलाकों में जलजमाव भी हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो देश के कई हिस्सों छिटपुट बारिश का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि इससे तापमान में बहुत परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। झारखंड और कर्नाटक में ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में लू का प्रकोप

मौसम विभाग की मानें तो अगले 72 घंटों तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी और राजस्थान के आस-पास के राज्यों में लू चलने की संभावना है। इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ तापमान लगातार 45 डिग्री के आसपास बने रहने की उम्मीद है। हरियाणा के कई जिलों में मौसम बेहद गर्म रहने की चेतावनी है। तीन दिनों बाद इन राज्यों में कुछ राहत महसूस की जा सकेगी।

यूपी-बिहार का हाल भी बेहाल

उत्तर प्रदेश का बांदा जिला देशभर में सबसे गर्म रहा। यहां कल का पारा 47 डिग्री के उपर दर्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रयागराज भी बेहद गर्म रहा। पूरे प्रदेश में मौसम बेहद गर्म रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों तक प्रदेश में लू चलेगी और पारा और बढ़ सकता है। इसी के साथ बिहार के डेहरी में सबसे ज्यादा 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बिहार के लिए राहत की बात ये है कि कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों में बारिश हो सकती है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी