सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- ANI) 
देश

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा, कश्मीर से पंजाब तक ऑरेंज अलर्ट

IMD Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक आज पहाड़ी राज्यों और उसके आस-पास के प्रदेशों में भारी बारिश का अनुमान है। IMD ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा व पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: देश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है। मंगलवार को जमकर बारिश हुई। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण लुटियंस दिल्ली में भी पानी भर गया। इस बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में जमकर बरसेंगे बादल

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, आज दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी। यानी बारिश की मात्रा काफी अच्छी होगी, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो सकता है। तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान को मिली राहत

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश का दौर जारी था। सूबे की कई नदियां विकराल रूप धारण कर चुकी थीं। जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित था। लेकिन मंगलवार को यहां बारिश नहीं हुई। वहीं, बुधवार को भी राज्य में बारिश के लिए कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। जिसके चलते लोगों को राहत मिली है।

पहाड़ी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी बुधवार को पहाड़ी राज्यों और उसके आस-पास के प्रदेशों में भी बहुत भारी बारिश का अनुमान है। IMD ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों, असम और मेघालय भी ऑरेंज अलर्ट किया गया है।

जिन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बिहार, छत्तीसगढ़ मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के साथ तेलंगाना भी शामिल है। इन सभी राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

अन्य राज्यों की बात करें तो स्काईमेट के अनुसार, आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा के दक्षिणी तट और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है।

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं