बारिश से जलभराव IANS
देश

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: IMD ने कल दिल्ली-NCR समेत देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए कहां कैसा मौसम रहेगा।

अर्पित शुक्ला

Delhi NCR Heavy Rain Waterlogging: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया। राजधानी के सदर बाजार, शाहीन बाग, जनकपुरी समेत गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे सड़कें दरिया जैसी नजर आईं। जलभराव के कारण कई प्रमुख मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, आंधी और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा और दिल्ली एयरपोर्ट से 14 उड़ानों को जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

दिल्ली के कई इलाकों में रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व, पूर्वी, शाहदरा, मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में दिनभर भारी बारिश हो सकती है।

IMD ने इन इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। लोगों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है।

गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी

गुरुग्राम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार यानी 25 अगस्त के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' की सलाह जारी करते हुए कहा- गुरुग्राम में भारी बारिश से कई जगहों पर जल-जमाव और ट्रैफिक जाम की संभावना है। इसे देखते हुए सभी कॉर्पोरेट ऑफिस, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और संस्थान अपने कर्मचारियों और स्टाफ को 25 अगस्त को घर से काम करने के लिए कहें। इससे ट्रैफिक जाम कम करने में मदद मिलेगी और सिविक एजेंसियों के लिए सड़कों और नालियों की मरम्मत का काम करने में आसानी होगी।

गुरुग्राम में भारी बारिश से जलभराव

गुरुग्राम में शीतला माता मंदिर के पास भारी बारिश के कारण भारी जलभराव हो गया है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 उड़ानें डायवर्ट

खराब मौसम का असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी पड़ा। बारिश और आंधी के कारण 15 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर भेजना पड़ा। इनमें 12 उड़ानें जयपुर, दो चंडीगढ़ और एक उड़ान लखनऊ डायवर्ट की गई।

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से पूर्वी विदर्भ, मराठवाड़ा और घाट क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Heavy Rain Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 145 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चक्रवाती तूफान सक्रिय

डीजल निर्यात शुल्क में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी, ATF भी हुआ महंगा, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ