प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया 
देश

Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

Weather Alert: देश में मूसलाधार बारिश से लोगों की मुसीबत बढ़ने लगी है। बिहार, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश के निचले इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है और कई जिलों में नदियां उफान पर है।

प्रतीक पाण्डेय

IMD Weather Update: देशभर में हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बारिश के कारण कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर 3 अगस्त यानी आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। किसी-किसी इलाके में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लक्ष्मी नगर, पीतमपुरा, आनंद विहार, उत्तरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली में बारिश की संभावना है। एनसीआर में भी कुछ जगहों नोएडा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, कौशांबी, वैशाली, गुरुग्राम में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

यूपी के 20 से अधिक जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 3 अगस्त को 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, खेरी, पीलीभीत, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, ज्योतिबाफुले नगर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग ने किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, सुपौल और मधुबनी में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा पटना, बेगूसराय, मुंगेर, नालंदा, गया, नवादा, लखीसराय, जमुई, नवादा, गया, शेखपुरा में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों में वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान के अधिकांश जिलों को बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालाकि मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा, धोलपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

हिमाचल, उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिरमौर, सोलन, शिमला, किन्नौर और बिलासपुर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बागेश्वर, चमोली, रुद्र प्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत शामिल हैं। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की चेतावनी दी गई है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा