दिल्ली में मानसून की वापसी से मौसम हुआ खुशनुमा (प्रतीकात्मक फोटो) 
देश

समय से पहले विदा होगा मानसून? दिल्ली में धमाकेदार वापसी, जानें आपके शहर का हाल

IMD Weather Alert: मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम की स्थिति मिजाज को बदलने वाली रहेगी। वहीं दिल्ली में बारिश का दौर अभी भी जारी रह सकता है।

सौरभ शर्मा

Weather forecast: दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है, जिससे उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने न केवल मौसम को सुहावना बना दिया, बल्कि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। स्काईमेट वेदर द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुसार, दिल्ली में बारिश का यह दौर अभी कुछ और दिन जारी रह सकता है। इस बदलाव ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है और मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला नजर आया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बारिश का यह सिलसिला अभी थमा नहीं है। स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि 18 सितंबर की शाम और 19 सितंबर की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को भी नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली समेत कई हिस्सों में घने काले बादल छाए रहे और अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।

क्या समय से पहले विदा होगा मानसून?

इस साल मानसून की विदाई को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। डॉ. महेश पलावत के अनुसार, लगभग 13 साल बाद ऐसा लग रहा है कि मानसून दिल्ली से समय से पहले विदाई ले सकता है। अनुमान है कि 21 या 22 सितंबर को मानसून दिल्ली से चला जाएगा, जबकि साल 2012 में मानसून ने 25 सितंबर को विदाई ली थी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मानसून की विदाई का मतलब यह नहीं है कि बारिश पूरी तरह से बंद हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ और बादलों के बनने के कारण आगे भी बारिश की संभावना बनी रह सकती है। फिलहाल, दिल्ली-एनसीआर में 14 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे मौसम अगले दो दिनों तक सुहावना बना रहेगा।

देश के अन्य शहरों का मौसम

लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, पटना में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इंदौर में मौसम सुहाना बना रहेगा, यहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दक्षिण भारत के हैदराबाद में भी मौसम अच्छा रहेगा, जहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग