प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया 
देश

आज का मौसम: दिल्ली-NCR में मौसम होगा मेहरबान, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार को भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रतीक पाण्डेय

IMD Weather Update: कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो देशभर में मानसून की वापसी के साथ कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीते दिन हुई थोड़ी बारिश के बाद लोगों को कुछ समय के लिए उमस से राहत जरूर मिली, लेकिन अब भी नमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अगस्त तक दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

उत्तर प्रदेश: कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से छाई उमस से अब राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार और सोमवार (25 अगस्त) को पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान है। प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़ समेत कई जिलों में मौसम सुहाना हो गया है। कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार जताए गए हैं। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

बिहार में ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार

बिहार में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। IMD ने बताया कि राज्य के कैमूर, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में भी मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने बताया कि 26 अगस्त तक दक्षिण राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है। कई जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा, अगले 7 दिन अलर्ट पर रहें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों में बाढ़ की आशंका जताई है। अगले सात दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के कोंकण और मध्य भागों में 23 से 29 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। 27 और 28 अगस्त को कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देशभर में मानसून की वापसी के साथ कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। जिन इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, वहां प्रशासन ने पहले से ही सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात