आज का मौसम AI Generated Image
देश

Weather Update: अगले कुछ घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट

Weather Alert Today: मौसम विभाग ने 12 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

प्रिया जैस

Weather Alert: देशभर में मॉनसून ने जोर पकड़ लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और आंधी-तूफान को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। आज, 12 अगस्त के लिए विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं और बाढ़ की चेतावनी दी है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किमी/घंटा तक पहुंचने और बिजली गिरने की भी आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 12 अगस्त, 2026 को सक्रिय मॉनसून की स्थिति रहेगी और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। IMD ने 12 अगस्त को कुछ जगहों पर तेज बारिश के लिए कई अलर्ट जारी किए हैं। पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश (115.6–204.4 मिमी) का अनुमान है।

इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना

  • उत्तर-पश्चिम भारत: जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश (64.5–115.5 मिमी) होने की संभावना है।

  • मध्य और पूर्वी भारत: पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के आसार जताए जा रहे है।

  • पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा (NMMT) क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है।

  • पश्चिम और दक्षिण भारत: कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र और तटीय कर्नाटक क्षेत्र में बारिश जमकर होने की संभावना है।

अचानक बाढ़ का खतरा

मिट्टी में बहुत ज्यादा नमी और सतह पर पानी के बहाव (सरफेस रनऑफ) के कारण कई जल-ग्रहण क्षेत्रों में अचानक बाढ़ का खतरा बना रह सकता है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और किन्नौर जिले में बाढ़ का खतरा है। वहीं उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

दिल्ली/NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली एनसीआर में आज आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय बहुत हल्की बारिश की एक-दो बौछारें हो सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C से 36°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने का अनुमान है। जमीन की सतह पर हवाएं दक्षिण-पूर्वी दिशा से चलेंगी। सुबह इनकी गति 12 किमी प्रति घंटा होगी जो शाम और रात तक बढ़कर 15 किमी प्रति घंटा हो जाएगी।

तूफान और समुद्री चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मध्यम से लेकर जबरदस्त बिजली कड़कने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तूफानी मौसम हो सकता है, जिसमें हवा की गति 50–60 किमी प्रति घंटा (झोंकों के साथ 70 किमी प्रति घंटा तक) हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भी 30-50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की उम्मीद है।

किताबें ही नहीं, ज्ञान का नया दौर, जानें डॉ. एस. आर. रंगनाथन के 5 नियम जिन्होंने बदल दी लाइब्रेरी की दुनिया

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: PM मोदी लॉन्च करेंगे रामनाथ कोविंद की आत्मकथा, मुंबई अग्निकांड में 2 की मौत

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव