Weather Alert 21 September: मौसम विभाग के अनुसार, 21 सितंबर को, बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य हिस्से और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य हिस्से में एक डिप्रेशन यानी कम दबाव के गहरे क्षेत्र में बदल जाएगा। इस सिस्टम से बांग्लादेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक की ओर सक्रिय ट्रफ यानी हवा का कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा हैं।
दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वी-मध्य अरब सागर के ऊपर भी ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) मौजूद है। इस बीच, राजस्थान, पंजाब और सौराष्ट्र व कच्छ के और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे लौटने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 सितंबर को कई उप-क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश (64.5-115.5 मिमी) का अनुमान लगाया है। मध्य और पश्चिम भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। द्वीप और पूर्वी क्षेत्र की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और कर्नाटक के तीनों उप-क्षेत्रों तटीय, उत्तरी आंतरिक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, केरल और माहे, तेलंगाना और कर्नाटक के तटीय, उत्तरी आंतरिक और दक्षिणी आंतरिक क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ व्यापक बारिश का अनुमान है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में स्थानीय स्तर पर बारिश की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34°C से 36°C (सामान्य के आसपास) रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C (सामान्य के आसपास) रहेगा।
सुबह के समय उत्तर-पूर्व से 12 किमी/घंटा तक की गति से हवाएं चलेंगी, दोपहर में हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी और गति 20 किमी/घंटा तक पहुंच जाएगी, और रात तक गति घटकर 12 किमी/घंटा रह जाएगी।
IMD के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा तो झोंकों के साथ 60 किमी/घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं तूफान आने की संभावना है। झारखंड के लिए खास तौर पर मध्यम से तेज बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है।
पूर्वी-मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में हवा की गति बढ़कर 45-55 किमी/घंटा तो झोंकों के साथ 65 किमी/घंटा हो जाएगी, साथ ही पश्चिम बंगाल और दक्षिण अंडमान के तटों पर 40-50 किमी/घंटा तो झोंकों के साथ 60 किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी।
पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति अशांत से बहुत अशांत रहेगी, और मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन इलाकों में न जाएं।