उद्धव गुट के नेता संजय राउत (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

PM को गाली BJP के ही लोगों ने दी, राहुल को बदनाम करने की बड़ी साजिश; राउत ने उठाया सच्चाई से पर्दा

Bihar वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर संजय राउत ने इस कहानी की असली सच्चाई को उजागर करने की बता कही। उन्होंने इस घटना को राहुल को बदनाम करने का मास्टरप्लान बताया।

सौरभ शर्मा

Sanjay Raut on BJP vs Rahul Gandhi Controversy: बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हुई अपमानजनक टिप्पणी ने सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। इस मामले पर अब शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने एक बड़ा और सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने इस पूरी घटना का ठीकरा बीजेपी पर ही फोड़ दिया है। राउत का आरोप है कि राहुल गांधी और इस यात्रा को बदनाम करने के लिए बीजेपी किसी भी हद तक गिर सकती है, और ये गाली देने वाले लोग भी उन्हीं के हो सकते हैं।

यह पूरा विवाद बिहार के दरभंगा के एक कथित वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ। इस वीडियो में 'वोटर अधिकार यात्रा' के मंच से प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कुछ कार्यकर्ता नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से गरमा गया। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव वहां मौजूद नहीं थे।

‘बदनाम करने के लिए बीजेपी की साजिश’

जब संजय राउत से इस यात्रा में पीएम मोदी को दी जा रही गालियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा, "कौन दे रहा है गाली? कोई कार्यकर्ता देता होगा लेकिन बीजेपी के लोग भी अंदर छोड़े होते हैं।" राउत ने आगे कहा कि किसी भी अच्छे काम को, जैसे 'वोटर अधिकार यात्रा' और राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए, बीजेपी वाले किसी भी स्तर तक नीचे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हमारा ऐसा अनुभव रहा है। उनके मुताबिक ये उनके ही लोग होंगे।

अमित शाह ने मांगा राहुल से जवाब

दूसरी ओर, इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी में जरा भी शर्म बची है, तो उन्हें इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री मोदी और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। अमित शाह ने इस यात्रा के उद्देश्य पर ही सवाल उठाते हुए इसे 'वोटर अधिकार यात्रा' की जगह 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' करार दिया, अब इस मामले पर राजनीतिक तनाव और भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल