देश

आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा, दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 25 घायल

शुभम सोनडवले

विशाखापत्तनम. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक विजयनगरम जिले (Vizianagaram district) में विशाखापट्टनम-पलासा (Visakhapatnam-Palasa passenger train) और विशाखापट्टनम-रगडा पैसेंजर ट्रेनों (Visakhapatnam-Ragada passenger train) में टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत और 10 घायल होने की खबर है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तत्काल राहत पहुंचने और एम्बुलेंस भेजने के आदेश दिए हैं।

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापट्टनम-रगडा पैसेंजर ट्रेन के बीच पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में 3 कोच शामिल थे और 10 घायल हो गए। बचाव अभियान जारी है, सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंचीं।

इससे पहले मंडल रेल प्रबंधक ने बताया था कि विशाखापत्तनम से रायगढ़ा जा रही एक यात्री ट्रेन विजयनगरम जिले में पटरी से उतर गई।

इस रेल हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तत्काल राहत उपाय करने और विजयनगरम के निकटतम जिलों विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली से ज्यादा से एम्बुलेंस भेजने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने अच्छी चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए आसपास के अस्पतालों में सभी प्रकार की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने त्वरित राहत उपाय करने और यह सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व सहित अन्य सरकारी विभागों के समन्वय के आदेश जारी किए हैं कि घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेवाएं मिलें।

प्रधानमंत्री ने शोक जताया शोक

पीएमओ ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और अलामंदा और कंटकपल्ले खंड के बीच दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और प्रार्थना की है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएं।"

स्थिति नियंत्रण में: अश्विनी वैष्णव

वहीं, अश्विनी वैष्णव ने कहा, "बचाव अभियान चल रहा है, सभी को बचा लिया गया है और टीमें तैनात कर दी गई हैं। पीएम मोदी ने हालात की समीक्षा की है। मैंने आंध्र प्रदेश के सीएम से बात की। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।"

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप