देश

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में घट विसर्जन के बाद महिलाओं ने मनाया सिंदूर खेला उत्सव, देखें Video

रंजन सिंह

Vijayadashami 2021: आज पांच दिवसीय दुर्गा पूजा (Durga Puja) उत्सव का आखिरी दिन है और देशभर में विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरे (Dussehra) का त्योहार मनाया जा रहा है।

दुर्गा पूजा के आखिरी दिन यानी विजयादशमी पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बंगाली समुदाय की महिलाओं ने सिंदूर खेला (Sindoor Khela) उत्सव में भाग लिया। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सिउडी पूजा कमेटी की महिला सदस्यों ने घट विसर्जन के बाद दुर्गा पूजा के अंतिम दिन को चिह्नित करने के लिए सिंदूर खेला में हिस्सा लिया। 

गौरतलब हो कि बंगाल में नवरात्रि के अंतिम दिन दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है और इसी दिन दशहरे के अवसर पर बंगाली महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करती हैं, जिसे सिंदूर खेला की रस्म कहा जाता है। बंगाली महिलाओं के लिए सिंदूर खेला एक बड़ी और विशेष रस्म है। मान्यता है कि दशहरे के दिन मां दुर्गा की धरती से विदाई होती है और इस उपलक्ष्य में सुहागने महिलाएं उन्हें सिंदूर अर्पित कर आशीर्वाद लेती हैं। 

बंगाली समुदाय की महिलाएं सिंदूर खेला के दिन मां दुर्गा को खुश करने के लिए वहां पारंपरिक धुनुची नृत्य करती हैं। सिंदूर खेला के पीछे एक धार्मिक म​हत्व यह है कि  कि लगभग 450 साल पहले बंगाल में मां दुर्गा के विसर्जन से पहले सिंदूर खेला का उत्सव मनाया गया था।  तभी से लोगों में इस रस्म को लेकर काफी मान्यता है और हर साल पूरी धूमधाम से इस दिन का मनाया जाता है। 

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान