विजय रुपाणी(Image - Social Media) 
देश

Ahmedabad Plane Crash में विजय रुपाणी की मौत, हादसे से चंद मिनट पहले की तस्वीर आई सामने

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी अहमदाबाद में दुर्घटना का शिकार हुए विमान में सवार थे। इस हादसे में उनकी मौत हो गई है।

अर्पित शुक्ला

अहमदाबाद: अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी ये पोस्ट डिलीट कर दी। खबरों के मुताबिक हादसे में पूर्व CM नहीं बच पाए हैं।

बता दें कि विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक करीब 150 शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरीके से झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में भी मुश्किल हो रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद संभव होगी।

कुल 242 लोग थे सवार

विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। दुर्घटना के बाद, आस-पास की सभी सड़कें बंद कर दी गईं और बचाव और राहत कार्यों के लिए अग्निशमन विभाग सहित बचाव दल को भेजा गया। इसके अलावा, लगभग 1,200 अस्पताल के बिस्तर उपलब्ध कराए गए।

मेडिकल कॉलेज के ऊपर गिरा विमान

एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान अहमदाबाद में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 232 यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों के मारे जाने की भी आशंका है। उड़ान भरने के तुरंत बाद ही एयर इंडिया के विमान में विस्फोट हुआ। जानकारी के अनुसार, विमान मेघना नगर में बीजे मेडिकल कॉलेज के यूजी हॉस्टल के मेस से टकराया। इससे कई मेडिकल छात्रों के बी मारे जाने का खतरा है। Ahmedabad Plane Crash: हवा में क्‍या हुआ? जानें ब्लैक बॉक्स कैसे बताएगा अहमदाबाद क्रैश की पूरी कहानी

सभी विदेशी दूतावासों को इस दुर्घटना की दी गई सूचना

इस घटना के बाद, भारत सरकार ने सभी विदेशी दूतावासों को इस दुर्घटना की सूचना दी और उन्हें मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। साथ ही, उन यात्रियों की सूची भी दूतावासों को प्रदान की गई, जो भारतीय नागरिक नहीं थे।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट