वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत (Image- Social Media) 
देश

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO

Vietnam Boat Capsizes Death Toll: फु क्वोक द्वीप के पास 32 भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है।

अर्पित शुक्ला

Vietnam Boat Capsizes Video: वियतनाम के फेमस पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास 32 भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कई पर्यटकों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं राहत एवं बचाव दल उफनती लहरों के बीच लगातार तलाश में जुटे हैं। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी वियतनाम के अधिकारियों का कहना है कि स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है।

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों ने बताया कि जब यह नाव वियतनाम के फु क्वोक के पास 'होन मे रुट न्गोई' द्वीप के पास पलटी, तो उस पर 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पर्यटक समुद्र में बोटिंग और वॉटर एक्टिविटी का आनंद ले रहे थे, उसी वक्त नाव अचानक संतुलन खो बैठी और बीच समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर मौजूद बचाव दल को तत्काल सक्रिय किया गया।

15 मौतों की पुष्टि

इस हादसे का शिकार हुई स्पीडबोट होन मे रुट द्वीप से एन थोई बंदरगाह की तरफ जा रही थी, उसी वक्त किनारे से करीब 400 मीटर दूर नाव पलट गई। उस वक्त समुद्र में हालात खराब थे।

तेज लहरों की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में राहतकर्मियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। सर्च ऑपरेशन के बाद अब तक 15 मौतों की पुष्टि हुई है। फिलहाल, हादसे की वजह तुरंत साफ नहीं हो पाई है। हादसे के पीछे की वजह जानने के लिए जांच चल रही है।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

घटना की गंभीरता को देखते हुए भारत के वियतनाम स्थित दूतावास ने तत्काल इमरजेंसी सहायता शुरू की है। प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए दूतावास ने हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में स्पेशल इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाए हैं।

भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। दूतावास राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहा है। साथ ही भारत में मौजूद परिजनों को समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध