File Photo 
देश

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ‘प्रवासी भारतीय दिवस' पर दी बधाई, कही ये बात...

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रवासी भारतीयों से देश के विकास में योगदान देने के अपने प्रयासों को दोगुना करने का रविवार को आग्रह किया। उपराष्ट्रपति ने ‘प्रवासी भारतीय दिवस' की बधाई देते हुए अन्य देशों में रह रहे भारतीयों से कहा कि वे भारत के सांस्कृतिक राजदूत के रूप में कार्य करना जारी रखें।

भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान के सम्मान में हर साल नौ जनवरी को ‘प्रवासी भारतीय दिवस' मनाया जाता है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘प्रवासी भारतीय दिवस पर मैं अपने प्रवासी भारतीय (एनआरआई) भाइयों और बहनों से हमारे देश के विकास में योगदान देने के अपने प्रयासों को दोगुना करने और भारत के सांस्कृतिक राजदूत के रूप में कार्य करना जारी रखने का आग्रह करता हूं।'' 

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई देते हुए मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।'' (एजेंसी) 

हनीट्रैप में फंसा नेवी का सेलर गिरफ्तार! पाकिस्तान को गोपनीय रक्षा जानकारी भेजने का आरोप

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी