देश भर में मनाया जाएगा 'श्रीराम महोत्सव' 
देश

विश्व हिंदू परिषद आज से देश भर में मनाएगी 'श्रीराम महोत्सव', राम नवमी से हनुमान जयंती तक बड़े कार्यक्रमों का ऐलान

VHP News: विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आज यानी 30 मार्च से रामनवमी और हनुमान जयंती सहित अपने राष्ट्रव्यापी समारोह 'श्रीराम महोत्सव' मना रही है। श्रीराम महोत्सव' 30 मार्च 2025 से शुरू होगा और पूरे 15 दिन चलेगा।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आज यानी 30 मार्च से रामनवमी और हनुमान जयंती सहित अपने राष्ट्रव्यापी समारोह 'श्रीराम महोत्सव' मना रही है। बता दें कि वीएचपी ने रामनवमी और हनुमान जयंती सहित अपने राष्ट्रव्यापी समारोह 'श्रीराम महोत्सव' मनाने की घोषणा की है। वहीं इस खास राष्ट्रव्यापी समारोह 'श्रीराम महोत्सव' 30 मार्च 2025 से शुरू होगा और पूरे 15 दिनों के दौरान देश भर में सैकड़ों स्थानों पर श्रीराम महोत्सव के दौरान जुलूस और धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आज चैत्र मास के पहले दिन यानी विक्रम संवत 2082 की प्रतिपदा यानी 30 मार्च को श्रीराम महोत्सव के कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

इस बाबत VHP प्रवक्ता विनोद बंसल ने बीते बुधवार शाम को X पर एक पोस्ट में कहा था, "विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव के अतिरिक्त श्रीराम महोत्सव के पूरे 15 दिनों में देश भर में सैकड़ों स्थानों पर शोभायात्राएं और धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

वहीं स्थानीय कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों पर वहां की लोक परंपराओं के अनुसार ये कार्यक्रम पूरी भव्यता व दिव्यता से आयोजित करेंगे। श्रीराम महोत्सव के कार्यक्रम विक्रमी संवत् 2082 की प्रतिपदा अर्थात चैत्र मास के प्रथम दिवस, 30 मार्च 2025 से प्रारंभ होंगे।"

जानकारी दें कि, इस कार्यक्रम की शुरुआत आज यानी 30 मार्च 2025 से होगी जो आगामी 15 दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान देश भर में कई स्थानों पर श्री राम महोत्सव के दौरान जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

वहीं इस ऐलान के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी की प्रतिक्रिया देते हुए बीते गुरुवार को वीडियो बयान में कहा था कि हमें संविधान ने इस बात की इजाजत दी है कि कानून के दायरे में रहकर कोई भी संगठन या कोई भी व्यक्ति जलसा, जुलूस, जागरण आदि कर सकता है। यह चाहे विश्व हिंदू परिषद हो या कोई मुस्लिम संगठन, संविधान ने सभी को आजादी दी है। लेकिन यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि सभी कार्यक्रम कानून के दायरे में हों और हिंदू-मुस्लिम टकराव वाले न हों।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई