मोहन भागवत सोर्स- IANS
देश

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल

Maharashtra Garba Controversy: महाराष्ट्र में VHP की गरबा गाइडलाइन पर विपक्ष ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका वाले बयान का हवाला देते हुए विरोधाभास का आरोप लगाया और फैसले की आलोचना की।

करुणा नंद शाहवाल

VHP Garba Guidelines: महाराष्ट्र में गरबा और डांडिया कार्यक्रमों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) की नई गाइडलाइन पर सियासी विवाद गहरा गया है। विपक्षी दलों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए “भारत में मुसलमानों के लिए जगह है” वाले बयान और VHP के रुख के बीच विरोधाभास बताते हुए सवाल उठाए हैं।

राजद सांसद मनोज झा ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है मोहन भागवत अपना कुछ सामान अमेरिका में ही छोड़ आए हैं, जबकि शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि गरबा भारत की सांस्कृतिक परंपरा है और इसमें किसी धर्म के आधार पर रोक नहीं लगाई जा सकती। तृणमूल कांग्रेस ने भी VHP की गाइडलाइन को सांप्रदायिक बताते हुए इसकी आलोचना की है।

मनोज झा बोले- सामान अमेरिका में छूट गया

मीडिया से बातचीत करते हुए राजद सांसद मनोज झा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि फडणवीस ने शासन का काम किसी और को सौंप दिया है, जैसे अब प्रशासन का काम वीएचपी देखेगी।

न्यूयॉर्क में संघ प्रमुख के भाषण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शायद वह अपना कुछ सामान अमेरिका में ही भूल आए और उसके साथ ही वे बातें भी वहीं छूट गईं जो उन्होंने वहां कही थीं। उन्हें वह सामान वापस लाना चाहिए और अपने लोगों को समझाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कृपया इस देश के चरित्र के साथ छेड़छाड़ न करें।

संजय राउत ने गरबा को बताया सांस्कृतिक पर्व

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि कौन कहता है कि मुसलमान गरबा नहीं खेल सकते। विश्व हिंदू परिषद के लोग, जो हाल ही में खुद को धार्मिक मामलों का जानकार बताने लगे हैं, ऐसे बयान दे रहे हैं। 'गरबा' को देश की परंपरा बताते हुए राउत ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई और सांस्कृतिक इतिहास में मुसलमानों का भी अहम योगदान रहा है।

हिंदु और मुसलमानों के बीच भेदभाव नहीं चलेगा

राजद सांसद की बात से सहमति जताते हुए उन्होंने कहा कि मोहन भागवत विदेश जाते हैं और कहते हैं कि हमारे देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। चाहे वह राजनीतिक, सांस्कृतिक या धार्मिक हो।

उन्होंने यह भी कहा था कि जो हिंदू यह मानता है कि मुसलमानों को भारत से निकाल देना चाहिए, वह हिंदू नहीं रह जाता और यहां उनसे जुड़े लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं। इसके अलावा, राउत ने संघ प्रमुख से इस मुद्दे पर टिप्पणी करने को कहा कि भारत और न्यूयॉर्क में अलग-अलग बयान देने से काम नहीं चलेगा।

TMC ने VHP के फैसले को बताया सांप्रदायिक

वहीं वीएचपी के इस कदम का विरोध करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि यह पूरी तरह से सांप्रदायिक है। गरबा एक सांस्कृतिक त्योहार है और इसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है। हम गरबा पर लगी इस रोक की कड़ी निंदा करते हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने HC में मोदी सरकार को दी चुनौती, कांग्रेस ने पूछा- क्या फडणवीस दिल्ली को दे रहे कोई संदेश?

अनंत सिंह की पत्नी से छिना राज्य मंत्री का दर्जा, सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस

व्यापारी बोले होगा 10 हजार करोड़ का घाटा तो राहुल बोले कर देंगे 30 सेकेंड में रैली खत्म, रख दी एक शर्त

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सपा का नाम बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर ले अखिलेश, कैराना में जमकर बरसे ओवैसी; यूपी की सियासत में मचा घमासान