वीडी सतीशन (Image- Social Media) 
देश

केरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह

VD Satheesan: केरल में कांग्रेस नेता वीडी सतीशन 18 मई यानी सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

अर्पित शुक्ला

VD Satheesan Oath Ceremony: केरल के होने वाले मुख्यमंत्री वीडी सतीशन 18 मई तो पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस ने सतीशन को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। गुरुवार को सतीशन ने कांग्रेस नेताओं के साथ राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात भी की थी और औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सतीशन का शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम में 18 मई को सुबह 10 बजे होगा। इस समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

कई राज्यों के नेता होंगे शामिल

वीडी सतीशन ने बताया कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इस समारोह के लिए अन्य राज्यों के नेताओं को बी आमंत्रित करेगा। पार्टी नेताओं की मानें तो यह समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। सतीशन का कहना है कि अन्य मंत्रियों के चयन पर जल्द ही अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा और इस संबंध में चर्चा शुक्रवार से शुरू होगी। वीडी सतीशन ने यह भी बताया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से भी समय लेकर मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग में नेता चुने गए सतीशन

केरलम में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बुधवार को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के पुराने रणनीतिकार ए. के. एंटनी के बीच बड़ी बैठक हुई थी। इस बैठक में तीन दावेदारों का नाम सबसे आगे था। इनमें वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला और के. सी. वेणुगोपाल के नाम पर चर्चा तेज थी। इन तीन उम्मीदवारों में से कांग्रेस ने केरलम के लिए वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री चुना।

केरलम के अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसला 4 मई से ही लंबित था, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती थीं, जो कि दो-तिहाई बहुमत से भी ज्यादा है। तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस पार्टी द्वारा वीडी सतीसन को केरल का अगला मुख्यमंत्री नामित किए जाने के बाद केरलम में कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है।

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस