Pic Source: ANI  
देश

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी जीप खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

साक्षी सिंह

पिथौरागढ़: उत्तराखंड ( Uttarakhand )  के पिथौरागढ़ जिले (Pithoragarh district) में गुरूवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया।  श्रद्धालुओं से भरी एक जीप गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में तकरीबन 9 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। ये हादसा मुनस्यारी के होकरा इलाके में हुआ। श्रद्धालुओं से भरी एक जीप 600 मीटर गहरे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची। इसके तुरंत बाद पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक जीप में सवार दो लोग अभी भी लापता हैं और 2 लोग गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

आईजी कुमाऊं नीलेश भरणे ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के मुनिस्यारी ब्लॉक में एक कार के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर मौजूद है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन