सुप्रीम कोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
देश

उन्नाव रेप केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कुलदीप सेंगर की सजा निलंबन के खिलाफ पहुंची है CBI

Supreme Court Hearing: हाई कोर्ट द्वारा उन्नाव दुष्कर्म मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा निलंबित करने के फैसले के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा।

अर्पित शुक्ला

Unnao Rape Case: उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की अवकाश पीठ इस मामले पर सुनवाई कर सकती है।

हाई कोर्ट ने सेंगर की सजा यह कहते हुए निलंबित की थी कि वह पहले ही सात साल और पांच महीने जेल में बिता चुका है। सीबीआई ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इसके साथ ही अधिवक्ता अंजले पटेल और पूजा शिल्पकार की ओर से दायर एक अन्य याचिका पर भी सुनवाई होगी, जिसमें हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। हालांकि फिलहाल कुलदीप सेंगर जेल में ही रहेगा, क्योंकि दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के एक अलग मामले में उसे 10 साल की सजा सुनाई गई है, जिसे वह अलग से भुगत रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय अहम माना जा रहा है।

कोर्ट से कुलदीप सेंगर को राहत

बता दें कि साल 2017 में यूपी के उन्नाव में हुए बलात्कार मामले के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहा था। इस दौरान पीड़िता के समर्थकों और सेंगर का समर्थन कर रहे ‘पुरुष आयोग’ के सदस्यों के बीच तीखी बहस हो गई। पीड़िता के समर्थक आदेश का विरोध कर रहे थे तभी ‘पुरुष आयोग’ के सदस्य सेंगर के समर्थन में उतरे आए और जंतर-मंतर पहुंच गए, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच तकरार शुरू हो गई।

‘मेरे पिता की हत्या कर दी गई’

पीड़िता ने भावुक होकर बताया कि मेरे पिता की हत्या कर दी गई। मेरे परिवार के सदस्यों को मार दिया गया। उसने आरोप लगाया कि उसके परिवार के सदस्यों और गवाहों की सुरक्षा हटा दी गई है। पीड़िता ने आगे बताया कि मेरे पति को उनकी नौकरी से निकाल दिया गया। मेरे बच्चे घर पर भी सुरक्षित नहीं हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा