Highlights:
सीएम योगी के कुंडल पहनने के पीछे नाथ संप्रदाय की धार्मिक परंपरा और मान्यताएं।
चुनावी हलफनामे में योगी आदित्यनाथ के कुंडलों से जुड़ी जानकारी और उनकी कीमत का विवरण।
सोने के मौजूदा भाव के आधार पर कुंडलों की अनुमानित कीमत का आकलन।
CM Yogi Gold Earrings Weight: योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं। इसके अलावा वह गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर (प्रमुख) भी हैं। आपने सीएम योगी आदित्यनाथ को दोनों कानों में कुंडल पहने हुए जरूर देखा होगा। कभी सामने से, कभी अखबारों में तो कभी टेलीविजन पर। क्या आपको पता है कि ये कुंडल कितने ग्राम के हैं? दोनों कुंडलों का कुल वजन कितना है? इनकी कीमत कितनी है? सीएम योगी इन कुंडलों को क्यों पहनते हैं? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं तो यह खबर आपके लिए है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों कानों में कुंडल इसलिए पहनते हैं, क्योंकि इसके पीछे नाथ संप्रदाय की धार्मिक परंपरा जुड़ी हुई है। योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं और उन्होंने नाथ संप्रदाय की दीक्षा ली है। इस संप्रदाय में दीक्षा के दौरान कान छिदवाकर कुंडल धारण करने की परंपरा है। ये कुंडल साधु की आध्यात्मिक पहचान, गुरु परंपरा और संप्रदाय से जुड़ाव के प्रतीक माने जाते हैं।
योगी आदित्यनाथ ने साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करते समय अपने दोनों कुंडलों की जानकारी दी थी। चुनाव आयोग के हलफनामे के अनुसार, सीएम योगी के दोनों कुंडल सोने के हैं। इनका कुल वजन 20 ग्राम है। यानी एक कुंडल 10 ग्राम का है। एक कुंडल दाहिने कान में और दूसरा बाएं कान में पहनते हैं। योगी आदित्यनाथ ने हलफनामे में दोनों कुंडलों की कीमत 49 हजार रुपये बताई थी।
साल 2022 में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 46 से 52 हजार रुपये थी। वर्तमान में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम लगभग 1 लाख 36 हजार रुपये के आसपास है। ऐसे में अगर सीएम योगी के कुंडलों की कीमत का मौजूदा भाव के हिसाब से आकलन करें तो दोनों की कीमत कम से कम 2 से 2.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, सोने की कीमत उसकी शुद्धता यानी कैरेट के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है।