देश

'NRC लागू हुआ तो पूरा देश जल उठेगा...', केंद्रीय मंत्री को मिला आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम पर धमकी भरा पत्र

किर्तेश ढोबले

कोलकाता: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शांतनु ठाकुर ने सोमवार को दावा किया कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) ने उन्हें पत्र भेजकर धमकी दी है कि यदि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू किया गया, तो वह ‘‘पूरे देश को जला देगा''। बांग्ला में टाइप किये गये इस कथित पत्र में यह भी धमकी दी गयी है कि यदि राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लागू करने के बाद मुसलमानों का उत्पीड़न किया गया, तो मतुआ समुदाय के तीर्थस्थल ‘ठाकुरबारी' को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्य मंत्री ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह पत्र मिलने से मैं स्तब्ध हूं। मैंने अपने विभाग को इसकी सूचना दे दी है। मैं प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्रालय को भी सूचित करूंगा तथा इस सिलसिले में मामला दर्ज कराऊंगा।'' उन्होंने कहा कि वह गृह विभाग का कामकाज भी संभाल रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूछना चाहेंगे कि क्या उन्हें लश्कर-ए-तैयबा द्वारा ऐसा पत्र भेजे जाने की जानकारी है।

जब इस संबंध में बनगांव के जिला पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि पुलिस को मंत्री की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पत्र पर दस्तखत करने वालों ने दावा किया है कि वे पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य हैं। इस पत्र की प्रति ‘पीटीआई-भाषा' के पास उपलब्ध है।

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे

4 साल की जगह 6 साल सेना में रहेंगे अग्निवीर, क्या इस दौरान कर सकेंगे शादी? जानें मौजूदा नियम और नया अपडेट