PIC: ANI/Twitter 
देश

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी को बांधी राखी- देखें तस्वीरें

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: देशभर में आज यानी 11 अगस्त को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022) का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोना (Corona) काल के बाद इस साल यह त्यौहार बिना किसी पाबंदी और आज़ादी से मनाया। भाई-बहन के प्रेम का प्रतिक इस त्यौहार को कई सेलिब्रिटी भी धूमधाम से मन रहे हैं। साथ ही राजनीति (Politics) में भी इस त्योहार की धूम देखी गई है। 

समाचार एजेंसी ANI ने अपने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें आज राखी के पर्व पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti) ने भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) को उनके आवास पर राखी बांधी है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। 

https://twitter.com/ANI/status/1557617078966054912

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी रक्षाबंधन की देशवासियों को बधाई दी है। इस अवसर पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘‘रक्षाबंधन के खास अवसर पर सभी को बधाई।’’ 

https://twitter.com/narendramodi/status/1557556203987025925

बता दें कि, इस समय राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। एक तरफ जहां महाराष्ट्र में सियासी जंग देखने मिली तो वहीं कुछ ऐसा ही दृश्य बिहार की राजनीति में भी देखने मिला है। जहां नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़कर एक बार फिर RJD से नाता जोड़ लिया है। इस बीच राखी के पूर्व पर साध्वी निरंजन ज्योति और मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की यह तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। 

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे