ANI Photo 
देश

दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी, महिला आरक्षण बिल पर मुहर लगने की संभावना

शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. संसद के विशेष सत्र के पहले दिन यानी आज (18 सितंबर) की कार्यवाही स्थगित होने के बाद पार्लियामेंट एनेक्सी में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला आरक्षण बिल पर मुहर लगने की संभावना है।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई मंत्रियों ने भाग लिया।

नए संसद भवन में होगी दोनों सदनों की कार्यवाही

इससे पहले संसद के विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा का कार्यवाही मंगलवार (19 सितंबर) दोपहर 2:15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, लोकसभा की बैठक कल दोपहर 1:15 बजे नए संसद भवन में होने के लिए स्थगित कर दी गई। आज इसकी घोषणा दोनों सदनों में की गई।

इन विषयों पर हुई चर्चा

आज दोनों सदनों में ‘संविधान सभा से अब तक 75 वर्षों की संसदीय यात्रा-उपलब्धियां, अनुभव, स्मृतियां और सीख' विषय पर चर्चा हुई।इस चर्चा के पूरा होने पर राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने घोषणा की कि अगली बैठक नये संसद भवन में होगी।

18 से 22 सितंबर तक चलेगा विशेष सत्र

बिरला ने आज सदन की कार्यवाही को स्थगित करते हुए घोषणा की कि सदन की अगली बैठक मंगलवार को दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी। धनखड़ ने उच्च सदन की कार्यवाही को स्थगित करते हुए घोषणा की कि सदन की अगली बैठक मंगलवार को दोपहर 2:15 बजे शुरू होगी। संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलने का कार्यक्रम है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान