उमर खालिद  
देश

दिल्ली दंगा केस में JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद को बड़ी राहत, मिली अंतरिम जमानत, रहेंगे जेल से इतने दिन बाहर

दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने आज उन्हें अंतरिम जमानत दी है। र खालिद को कड़कड़डूमा कोर्ट ने 7 दिन की अंतरिम जमानत दी है।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने आज उन्हें अंतरिम जमानत दी है। जानकारी दें कि, फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के पीछे बड़ी साजिश के आरोपों से जुड़े मामले में आरोपी उमर खालिद को कड़कड़डूमा कोर्ट ने 7 दिन की अंतरिम जमानत दी है। कोर्ट ने उमर खालिद को 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी है।

जानकारी दें कि, उमर खालिद बीते चार साल से जेल में बंद हैं। खालिद पर यह संगीन आरोप है कि इन्होंने ही दिल्ली दंगों की साजिश रची थी। इसके बाद इनके खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके पहले बीते 7 दिसंबर को उमर खालिद की रेगुलर जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी। तब उमर के वकील ने हाई कोर्ट में कहा था कि उनके खिलाफ हिंसा या धन जुटाने का कोई आरोप नहीं है। वकील त्रिदीप पेस ने कहा था कि, उमर खालिद की ओर से एकमात्र प्रत्यक्ष कृत्य उसके महाराष्ट्र के अमरावती में दिया गया भाषण था, इस भाषण में भी खालिद की ओर से हिंसा का आह्वान नहीं किया गया है।

यह भी बता दें कि, खालिद, इमाम और कई अन्य लोगों पर UAPA व तत्कालीन भारतीय दंड संहिता (IPC) प्रावधानों के तहत कथित तौर पर एक ‘बड़ी साजिश' का हिस्सा होने और फरवरी 2020 के दंगों के ‘मास्टरमाइंड' होने का मुकदमा दर्ज है। दंगों में 53 लोग मारे गए और 700 से अधिक घायल हुए थे। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय पंजीकरण पंजी (NRC) विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। इन मामलों की सुनवाई करने वाली पीठ में बदलाव के बाद उच्च न्यायालय द्वारा नए सिरे से सुनवाई से हो रही है।

फिलहाल दिल्ली कड़कड़डूमा कोर्ट ने उमर खालिद को 7 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। उमर ने अपने चचेरे भाई और बहन की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी। जो कोर्ट ने उन्हें 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक के लिए प्रदान कर दी है।

IMD Alert: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश-बर्फबारी का शुरू, कई इलाकों में अलर्ट, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

भारत में सात फेरे और विदेश जाकर तलाक... अब नहीं चलेगी ये चालाकी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?