Two Terrorists Killed In Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादी को मार गिराया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन सोहन के तहत बुधवार देर रात मजालता इलाके में की। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है। सेना को इलाके में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई।
भारतीय की ओर से जानकारी दी गई कि 16-17 सितंबर 2026 की रात को खुफिया जानकारी के आधार पर एक संयुक्त ऑपरेशन चलाए गए, जिसमें उधमपुर के ब्रट्टल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई। खराब मौसम, मुश्किल इलाके और कम विज़िबिलिटी के बावजूद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के जवानों ने आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन चलाया, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। जानकारी के अनुसार ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में तलाशी व निगरानी का काम चल रहा है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर का ब्रट्टल इलाका घने जंगल और पहाड़ी भूभाग वाला है। आतंकी इस जगह को अपनी रणनीति बनाने के लिए इस्तेमाल करता है। सुरक्षा बलों को पिछले कुछ समय से ब्रट्टल-खुब्बन बेल्ट और आसपास के जंगलों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसके बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई थी। 16/17 सितंबर की देर रात संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के SOG ने इलाके को छावनी में बदल कर तलाशी शुरू की। इस दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया।
15 सितंबर को पीर पंजाल इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर के नेटवर्क का खुलासा हुआ था। राजौरी पुलिस ने जाकिर हुसैन, मोहम्मद आजम और मोहम्मद मुश्ताक को गिरफ्तार किया था। तीनों पर आतंकियों को लॉजिस्टिक मदद, सुरक्षित रास्ता और दूसरी जमीनी सहायता देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार वे आतंकियों के गाइड के रूप में भी काम करता था।