मुंबई. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को रविवार को एक धमकी भरा फोन कॉल (Threat Call) आया। जिसमें दो पाकिस्तानी नागरिक RDX से भरा एक टैंकर मुंबई (Mumbai) से गोवा (Goa) की ओर जा रहा था। फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम 'पांडेय' बताया है। पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुंबई पुलिस ने कहा, "मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि दो पाकिस्तानी नागरिक आरडीएक्स से भरा एक टैंकर लेकर मुंबई से गोवा जा रहे थे। फोन करने वाले ने खुद को पांडे बताया। जांच जारी है।"
https://twitter.com/ANI/status/1683047133669388289
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुंबई पुलिस को शहर में बम रखे जाने के बारे में दो दिनों में दूसरी धमकी मिलने के लगभग एक हफ्ते बाद यह धमकी भरा फोन कॉल आया है।
गौरतलब है कि मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को धमकी भरा फोन किया। कॉल करने वाले ने विशिष्ट स्थानों पर कारतूस और एके-47 की मौजूदगी का उल्लेख किया, जो मुंबई में 26/11 जैसी हमले की संभावना का संकेत देता है। मुंबई पुलिस सक्रिय रूप से कॉल करने वाले की तलाश कर रही है। उसके खिलाफ वर्ली पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 509 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले 12 जुलाई को मुंबई पुलिस को इसी तरह का एक फोन कॉल आया था। जहां, आरोपियों ने पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के अपने देश नहीं लौटने पर शहर में आतंकवादी हमले की चेतावनी दी थी। फोन करने वाले ने उर्दू में कहा कि अगर सीमा हैदर वापस नहीं आई तो भारत बर्बाद हो जाएगा। अगर हमला हुआ तो उत्तर प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से ऑनलाइन गेमिंग के दौरान प्यार हो गया था। जिसके बाद सीमा 13 मई को अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते भारत आ गई। उसे वैध दस्तावेजों के बिना रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
सचिन ने बताया कि वे दोनों ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए 2019 में एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। दोनों के बीच पहले दोस्ती और फिर प्रेम हुआ। सचिन ने यह भी बताया कि वे इसी साल मार्च महीने में नेपाल में मिले थे। जहां उन्होंने शादी कर ली थी। फिर दोनों अपने-अपने देश वापस लौट गए थे।
सीमा हैदर के पहले पति ने भारत सरकार से उसकी पत्नी और बच्चों को वापस भेजे जाने की अपील की है। हालांकि, सीमा ने कहा कि अगर उसे वापस पाकिस्तान भेजा गया तो वहां उसकी हत्या कर दी जाएगी। सीमा ने यह भी कहा कि उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाकर सचिन से शादी की है।