सीहोर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर जिले के मुंगावली गांव (Mungavali village) में खेत में खेलते समय बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) जोरों पर है। बताया जा रहा है कि बच्ची खेलते खेलते अचानक बोरबेल (borewell) में गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जिला प्रसाशन को इसकी जानकारी दी।
फ़िलहाल बच्ची को बचाने के लिए प्रयास चल रहा है। मौके पर बचाव दल मौजूद है। बोरवेल में बच्ची को सासें मिलती रहें इसलिए ऑक्सीजन का इंतजाम किया गया है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1666284661818150912
सीहोर कलेक्टर आशीष तिवारी (Ashish Tiwari) ने कहा कि पथरीली जमीनी के कारण बचाव कार्य में समय लग रहा है। जैसे-जैसे हम ज़मीन खोद रहे हैं बच्ची और नीचे जा रही है। अभी बच्ची 50 फीट से ज्यादा नीचे फंसी है। उसे लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि उसे जल्दी निकाल लिया जाए।