Thalapathy Vijay TVK Victory In Tamilnadu: साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार जोसेफ विजय, जिन्हें प्यार से लोग थलापति कहते हैं। इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी टीवीके ने चुनावी नतीजों से सभी को चौंका दिया है। इस सियासी हलचल के बीच हम आपको थलापति विजय के परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं।
थलापति के पिता का नाम एस.ए. चंद्रशेखर है। वह एक फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर और एक्टर हैं। वहीं उनकी मां शोबा चंद्रशेखर एक प्लेबैक सिंगर और वोकलिस्ट हैं। थलापति के पिता क्रिश्चियन हैं और उनकी मां हिंदू समुदाय से आती हैं।
थलापति की एक्स वाइफ का नाम संगती सोर्नालिंगम है। साल 1999 में उन दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। थलापति विजय की एक बहन भी थीं। उनकी बहन का नाम विद्या था। हालांकि, जब वह दो साल की थीं तब उनका निधन हो गया था। विजय आज भी अपनी बहन को याद करते रहते हैं।
शादी के बाद संगीता, थलापति विजय के ड्रेस डिजाइनर बन गईं। ऐसा कहा जाता है कि विजय आज भी वही कपड़े पहनते हैं, जिन्हें उनकी पत्नी सेलेक्ट करती हैं। विजय के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम जेसन संजय है। जेसन का जन्म 2000 में हुआ था और वह इस वक्त फिल्म डायरेक्शन की दुनिया में एंट्री लेने की लिए तैयार हैं। उनकी बेटी का नाम दिव्या साशा है।
यह भी पढ़ें: विजय की हार की खबर सुन फैन ने काटा अपना गला, चुनावी नतीजों के बीच तमिलनाडु के कृष्णागिरी में मचा हड़कंप
विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने ऑल इंडिया थलापति विजय मक्कल इयक्कम नाम से एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी। जब ये बात विजय को पता चली तब वह गुस्सा हो गए। इसी बात को लेकर पिता के साथ उनका रिश्ता बेहद खराब हो गया था। बात इतनी बढ़ गई थी कि विजय ने अपने माता-पिता समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और मांग की थी कि उनके नाम का इस्तेमाल किसी चुनावी गतिविधि या भीड़ जुटाने के लिए न किया जाए। हालांकि, आज तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी की मिली सफलता से उनके पिता गदगद हैं।