कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
देश

मोदी के 'दोस्त' ने बढ़ाई BJP की टेंशन, राहुल को मिला हथियार..कैसे होगी नैया पार?

Donald Trump Troubles BJP: अमेरिकी राष्ट्रपति के नए ऐलान के बाद BJP की मुश्किल और बढ़ती दिख रही है। यही नहीं, इस मुददे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर भी दबाव बढ़ गया। वहीं, विपक्ष के हथियार मिल गया है।

अभिषेक सिंह

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। पहलगाम हमला के बाद भारत की ओर से शुरू किये गए आपॅरेशन सिंदूर के उपरांत भारत-पाक के बीच संभावित युद्ध रूकवाने का श्रेय लेने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ने अब टैरिफ के मामले को लेकर भाजपा की चिंता बढ़ा दी है।

विपक्षी सांसद अब तक भाजपा को केवल इस बात को लेकर घेर रहे थे। कि ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने युद्ध रूकवाया है। जबकि भारत सरकार कह रही है कि उनकी भूमिका नहीं थी। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कहें कि अमेरिकी राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं।

ट्रंप ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किल

अमेरिकी राष्ट्रपति के नए ऐलान के बाद भाजपा की मुश्किल और बढ़ती दिख रही है। यही नहीं, इस मुददे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर भी दबाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। इसके उपर उन्होंने जुर्माना भी लगाने का ऐलान किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लगाया टैरिफ?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ऐसे समय में जब यूक्रेन के साथ युद्ध चल रहा है। भारत ने रूस से तेल और हथियार खरीदना जारी रखा। उन्होंने कहा कि भारत हमारा दोस्त है। लेकिन भारत और अमेरिका के बीच सभी कुछ ठीक नहीं है। यही वजह है कि हम भारत पर टैरिफ लगा रहे हैं। उनके इस नए ऐलान के बाद कांग्रेस और हमलावर हो गई है।

'मोदी को इस पर जवाब देना चाहिए'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड प्रधानमंत्री ट्रंप को अपना दोस्त बता रहे हैं। क्या वजह है कि वह पाकिस्तानी सेना प्रमुख को लंच खिला रहे हैं। क्या यह विदेश नीति की नाकामी नहीं है। विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी इस पर जवाब देना चाहिए।

बीजेपी पर हमलावर हुई कांग्रेस

कांग्रेस ने यह भी संकेत दिये हैं कि वह टैरिफ के ऐलान के बाद अपना रूख और हमलावर करेगी। कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने कहा कि जब नमस्ते ट्रंप और हाउडी मोदी के नाम पर यह बताया जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप गहरे दोस्त हैं। ऐसे में यह टैरिफ का ऐलान क्यों हुआ है।

इससे पहले ट्रंप ने 29 बार कहा कि उन्होंने व्यापार के नाम पर भारत को पाक के साथ युद्ध रोकने के लिए विवश किया। यह बताता है कि प्रधानमंत्री की कथित दोस्ती और विदेश मंत्री एस जयशंकर की विदेश नीति असफल हो गई है। बीजेपी पर इसका असर चुनावों में दिख सकता है।

रिपोर्ट- संतोष ठाकुर @ नवभारत

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल