देश

त्रिपुरा: माणिक साहा ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश

शुभम सोनडवले

अगरतला. त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता माणिक साहा ने सोमवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करके नयी सरकार के गठन का दावा पेश किया। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की आज यहां बैठक आयोजित की गयी, जिसमें साहा को विधायक दल का नेता चुना गया और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाये जाने का निर्णय लिया गया।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने विधायक दल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से साहा को दोबारा मुख्यमंत्री बनाये जाने का समर्थन किया। इससे पहले, ऐसी अटकलें थीं कि साहा संवेदनशील सीमावर्ती राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह आठ मार्च को होगा।

https://twitter.com/ANI/status/1632750227332407296?cxt=HHwWgICxscvr2KgtAAAA

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और भाजपा-शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के भी शपथ ग्रहण में शामिल होने की संभावना है।

https://twitter.com/SatyadeoNArya/status/1632761385254780931?cxt=HHwWhoCwsYj13agtAAAA

भाजपा ने 60-सदस्यीय विधानसभा में 32 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि उसके सहयोगी दल इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने एक सीट जीती है। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को हुआ था तथा नतीजों की घोषणा दो मार्च को की गयी थी। (एजेंसी)

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें

UP Election 2027: खरगे आवास पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक

21 साल का यश सिंह कैसे बना पाक आतंकी शहजाद भट्टी का मोहरा? बाॅलीवुड एक्टर्स से यहूदी ठिकानों की जासूसी तक

वंदे भारत के लोको पायलट ने 2 बार मदद मांगी, लेकिन बिना ब्रेक के 463 किमी पटरी पर दौड़ती रही Vande Bharat

JKSSB परीक्षा में नकल का बड़ा खेल, जम्मू में गिरोह का भंडाफोड़, वायरलैस गैजेट्स समेत 14 लोग पकड़े गए, SIT गठित