कॉन्सेप्ट फोटो  
देश

दूरसंचार नियमों पर चर्चा के लिए TRAI ने बढ़ाया समय, जानिए क्या है लास्ट डेट

कुछ स्टेकहोल्डर्स ने समय सीमा को बढ़ाने की अपील की थी ताकि वे अधिक समय में अपनी कॉमेंट्स तैयार कर सकें। अब इस पर विचार करते हुए, ट्राई ने कॉमेंट्स और काउंटर-कॉमेंट्स जमा करने की अंतिम तारीख में बदलाव किया है।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत नेटवर्क ऑथोराइजेशन के लिए शर्तों और नियमों पर एक परामर्श पत्र जारी किया है। बता दें, यह परामर्श पत्र 22 अक्टूबर, 2024 को सार्वजनिक किया गया था और इसमें विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से कॉमेंट्स लेने के लिए अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2024 निर्धारित की गई थी।

लेकिन, कुछ स्टेकहोल्डर्स ने समय सीमा को बढ़ाने की अपील की थी ताकि वे अधिक समय में अपनी कॉमेंट्स तैयार कर सकें। अब इस पर विचार करते हुए, ट्राई ने कॉमेंट्स और काउंटर-कॉमेंट्स जमा करने की अंतिम तारीख में बदलाव किया है। अब, लिखित कॉमेंट्स की अंतिम तिथि 19 नवंबर, 2024 और काउंटर-कॉमेंट्स की अंतिम तिथि 26 नवंबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है।

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि ट्राई ने यह भी कहा है कि स्टेकहोल्डर्स अपनी कॉमेंट्स और काउंटर-कॉमेंट्स इलेक्ट्रॉनिक रूप में भेज सकते हैं। इसके लिए ईमेल एड्रेस advmn@trai.gov.in दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी चाहता है, तो वह ट्राई के सलाहकार अखिलेश कुमार त्रिवेदी से संपर्क कर सकता है।

यह परामर्श पत्र दूरसंचार नेटवर्क के संचालन, स्पेक्ट्रम आवंटन और लाइसेंसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर आधारित है। ट्राई के इस कदम से दूरसंचार उद्योग से जुड़े विभिन्न पक्षों को अपने विचार रखने का और अधिक समय मिल जाएगा, ताकि वे बेहतर तरीके से नियमों और शर्तों पर अपनी राय दे सकें।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप