गुजरात दंगा और बाबरी मस्जिद विध्वंस की स्म्मलित तस्वीर 
देश

NCERT की किताब से हटाया गया बाबरी विध्वंस और गुजरात दंगे का टॉपिक्स

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 12वीं क्लास की पॉलिटिकल साइंस यानी राजनीतिक विज्ञान के सिलेबस में ढेरों बदलाव किए हैं। सिलेबस से बाबरी मस्जिद, हिंदुत्व की राजनीति, 2002 के गुजरात दंगा और अल्पसंख्यकों के जुड़े कुछ संदर्भ को हटा दिए गए हैं। पॉलिटिकल साइंस की अपडेटेट किताब को एकेडमिक सेशन 2024-25 से लागू कर दिया जाएगा।

बता दें कि हाल के वर्षों में किताबों में कई संवेदनशील टॉपिक्स को हटाया गया है। एनसीईआरटी ने गुरुवार को इन बदलावों को अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से मान्यता प्राप्त स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ाया जाता है।

देश में इस बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या 30 हजार के करीब हैं। भारत के लगभग हर हिस्से में सीबीएसई बोर्ड के स्कूल हैं। उम्मीद की जा रही है कि ऐसा ही बदलाव दूसरे राज्यों के बोर्ड्स की किताबों में भी देखने को मिल सकता है।

क्या हुआ है बदलाव

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पॉलिटिकल साइंस के भारतीय राजनीति: नए अध्याय' नाम के आठवें चैप्टर में 'अयोध्या विध्वंस' के संदर्भ को हटा दिया गया है। इसे बदलकर 'राम जन्मभूमि आंदोलन की विरासत क्या है' कर दिया गया। एनसीईआरटी का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि सवालों के जवाबों को नए बदलाव के साथ जोड़ा जा सके।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज