आज की 10 बड़ी खबरें AI Generated Image
देश

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

Top 10 News Today 26 November 2026: 26 नवंबर की प्रमुख खबरों में संविधान दिवस, कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, नेपाल को आर्थिक पैकेज, IIT में सीटें बढ़ाने की तैयारी, विश्व शतरंज चैंपियनशिप शामिल हैं।

प्रिया जैस

Highlights:

  • आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है, कांग्रेस और भाजपा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।

  • भारत-नेपाल संबंध, IIT में सीटें बढ़ाने की तैयारी और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम भी चर्चा में हैं।

  • खेल जगत में वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड और गुकेश-सिंदारोव विश्व शतरंज मुकाबले पर नजर रहेगी।

Top 10 News Today: 26 नवंबर को आज संविधान दिवस पर देश की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने नजर आएंगी, कांग्रेस ने देशभर में संविधान रक्षा मार्च निकालने का ऐलान किया है। वहीं, भाजपा भी देशभर में संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यक्रम कर रही है। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी लड़ाई बताया है।

भाजपा ने इसे संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान बताया है। दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। दिल्ली भाजपा 26 नवंबर को सिविक सेंटर में संविधान गौरव दिवस समारोह आयोजित करेगी। आज देश में संविधान दिवस से लेकर राजनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, कारोबार और खेल जगत तक कई अहम खबरें चर्चा में हैं।

1. आज देशभर में मनाया जा रहा संविधान दिवस

26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था। इस अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

2. वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर देशभर में विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई है।

3. आतंकियों द्वारा AI के इस्तेमाल पर भारत की चिंता

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवादी संगठनों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया और मजबूत साइबर सुरक्षा की मांग की।

4. नेपाल को 15 हजार करोड़ रुपये का पैकेज

भारत ने नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सरयू-कमला एक्सप्रेस की शुरुआत भी की।

5. IIT में 6,000 नई सीटें बढ़ाने की तैयारी

2027 से रोबोटिक्स, फिजिकल AI और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे विशेष पाठ्यक्रमों में IIT की लगभग 6,000 सीटें बढ़ाने की योजना है।

6. पाकिस्तान के पहले अंतरिक्ष यात्री ने रचा इतिहास

पाकिस्तान के मुहम्मद जीशान अली चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन जाने वाले पहले पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री बने।

7. बांग्लादेश में कपड़ा मजदूरों की सैलरी बढ़ी

बांग्लादेश में गारमेंट सेक्टर के कर्मचारियों का न्यूनतम मासिक वेतन 12,500 टका से बढ़ाकर 17,000 टका कर दिया गया है।

8. टाटा संस की बोर्ड बैठक टली

टाटा संस की बोर्ड बैठक अब 30 नवंबर को होने की संभावना है। बैठक टलने की वजह टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा की ओर से उठाई गई आपत्तियां बताई गई हैं।

9. वैभव सूर्यवंशी ने 204 रन ठोककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ भारत A की ओर से 53 गेंदों में नाबाद 204 रन बनाए। उनकी पारी में 28 छक्के शामिल रहे।

10. विश्व शतरंज चैंपियनशिप का दूसरा मुकाबला ड्रॉ

डी. गुकेश और जावोखिर सिंदारोव के बीच विश्व शतरंज चैंपियनशिप का दूसरा गेम 20 चालों के बाद ड्रॉ रहा।

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा