आज का मौसम (सोर्स - सोशल मीडिया) 
देश

Aaj Ka Mausam: तापमान चढ़ा, बढ़ेगी ठंड… दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब, जानें अन्य राज्यों का मौसम

Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तापमान अगले तीन दिन बढ़ेगा, फिर ठंड लौटेगी, एयर क्वालिटी बेहद खराब। जानिए अन्य राज्यों में मौसम का हाल-

प्रिया सिंह

Today Weather Update Delhi NCR to Other States: दिल्ली-एनसीआर में नवंबर का मौसम बार-बार करवट ले रहा है। दिन में धूप निकलने से थोड़ी गर्माहट लौट आई है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। 23 नवंबर के बाद तापमान फिर से तेजी से गिरेगा और ठंड बढ़ जाएगी। इधर हवा की गुणवत्ता भी गंभीर स्तर पर पहुंच गई है, जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

दिल्ली-एनसीआर में चढ़ने लगा तापमान, 23 के बाद लौटेगी ठंड

दिल्ली-एनसीआर में मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान सही साबित होता दिख रहा है। स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जीपी शर्मा ने पहले ही कहा था कि नवंबर में शीतलहर की संभावना कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का ताजा अपडेट बताता है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 21 से 23 नवंबर तक अधिकतम तापमान 25°C से 28°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 13°C तक पहुंच सकता है। इस दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। हवाएं करीब 12–13 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी।

23 नवंबर के बाद से फिर बढ़ेगी सर्दी

IMD के अनुसार 23 नवंबर के बाद मौसम फिर करवट लेगा। अधिकतम तापमान 23–24°C तक गिर सकता है, न्यूनतम तापमान 8–10°C तक पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान सुबह मध्यम कोहरा छाएगा और शाम के समय ठंडी हवाएं चलेंगी। फिलहाल 26 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन ठंड का असर बढ़ता जाएगा।

दिल्ली की हवा का स्तर रेड जोन में

दिल्ली में आज हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। औसत AQI: 391 (गंभीर श्रेणी) 15 से अधिक केंद्रों पर AQI 400+ रिकॉर्ड किया गया बवाना, चांदनी चौक, आनंद विहार, डीटीयू, मुंडका, नरेला और वजीरपुर जैसे क्षेत्रों में प्रदूषण चरम पर है। अगले छह दिन तक हवा की गुणवत्ता में सुधार की संभावना नहीं दिख रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 11°C रहने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में बारिश और तूफान का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में अगले तीन दिनों तक तूफानी हवाएं चल सकती हैं। IMD ने 21, 24 और 25 नवंबर के लिए चेतावनी जारी की है। आकाशीय बिजली और बादल गरजने की भी आशंका है।

उत्तर भारत, पहाड़ों में बढ़ी ठंड, मैदानों में कोहरा

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ में तापमान लगभग 5°C, कई जगह जल स्रोत जमने लगे हैं, आगे 2–3 दिन तक मैदानी इलाकों में भी कोहरा बढ़ेगा, हिमाचल के रोहतांग दर्रे को बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया है। लाहौल-स्पीति और अटल टनल क्षेत्र में बर्फबारी का लुत्फ उठाया जा सकता है।

राजस्थान, यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश का मौसम

राजस्थान शेखावाटी और सीकर में तापमान 6°C तक गिरा, अगले 10 दिन मौसम साफ। उत्तर प्रदेश बारिश की संभावना नहीं, कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में कोहरे के साथ ठंड बढ़ेगी। मध्य प्रदेश कई शहरों में शीतलहर की संभावना, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में तापमान नीचे।

चक्रवाती तूफान का खतरा

बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन धीरे-धीरे मजबूत होते हुए लो-प्रेशर एरिया में बदल सकता है। शुक्रवार या शनिवार को तमिलनाडु के कई तटीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा