(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
देश

Weather News: उत्तर भारत के मौसम में उलटफेर की संभावना है, पहाड़ों में आंधी की चेतावनी और राजस्थान में हीटवेव की वापसी

Weather: उत्तर भारत में गर्मी की वापसी, लू का अलर्ट जारी व दिल्ली-एनसीआर में रविवार को आसमान साफ और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 16 अप्रैल से लू चलने की आशंका है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है।

सौरभ शर्मा

नई दिल्ली: देश के प्रमुख शहरों में आज का मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। दिल्ली में तापमान 22 से 35 डिग्री के बीच रहेगा, जहां हल्की धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। मुंबई में 27 से 34 डिग्री के बीच उमस भरा मौसम रहेगा। बेंगलुरु में 21 से 32 डिग्री के बीच ठंडी हवाओं के साथ हल्के बादल छाए रह सकते हैं। चेन्नई में तापमान 30 से 36 डिग्री तक जा सकता है, वहीं हैदराबाद में 25 से 35 डिग्री तक गर्मी और सूखा मौसम रहेगा। कोलकाता में 26 से 36 डिग्री, अहमदाबाद में 26 से 39 डिग्री और पुणे में 22 से 35 डिग्री के बीच तापमान रहने की संभावना है।

उत्तर भारत में शुक्रवार को चली तेज धूल भरी आंधी और बारिश ने दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मचा दी, जहां 450 से अधिक उड़ानों पर असर पड़ा। कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ आंधी की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में तापमान और आर्द्रता में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है।

राजस्थान में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी

राजस्थान में कुछ दिनों की राहत के बाद अब गर्मी दोबारा अपने पूरे जोरों पर लौटने लगी है। हाल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट और हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह असर खत्म हो रहा है। अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी और हीटवेव की स्थिति बन सकती है।

14 अप्रैल से पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का नया दौर शुरू होगा, जबकि 15 अप्रैल से जैसलमेर जैसे क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। 16 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी में तीव्र गर्मी का असर रहेगा। अधिकतम तापमान की बात करें तो कोटा में 42.5, बीकानेर और जैसलमेर में 40.6, जयपुर में 40 और चूरू में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया है। फिलहाल राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार