देश

आज है 'विश्व पृथ्वी दिवस', जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें

World Earth Day : जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर साल 'पृथ्वी दिवस' एक निर्धारित थीम के तहत मनाया जाता है।

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: मनुष्य का अस्तित्व जिस जगह पर टिका है वो है पृथ्वी। ऐसे में आज हम आपको बता दें कि हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। जैसा कि हम सब जानते है, हमारे देश में धरती को मां के समान माना जाता है लेकिन इतनी महत्ता के बावजूद अंधाधुन पेड़-पौधे की कटाई हो रही है, कई ऐसी गतिविधियां हो रही है जो पृथ्वी को नुकसान पहुंचा रही है। ऐसे में' विश्व पृथ्वी दिवस' (World Earth Day) के जरिए लोगों को ज्यादा ज्यादा पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। सभी लोग अपने अपने अंदाज में अर्थ डे (Earth Day)  मनाते हैं।

पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है?

  • पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे उद्देश्य प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना है।
  • प्रकृति के संरक्षण में आने वाली चुनौतियों का सामना करना।
  • जनसंख्या वृद्धि, प्रदूषण, वनों की कटाई जैसी मुख्य समस्याओं का समाधान निकालना।
  • विकास की दौड़ में पृथ्वी और उसके प्राकृतिक  संसाधनों की रक्षा करना।
  • पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना।
  • पर्यावरण जागरूकता, स्थिरता और संरक्षण को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों का आयोजन और प्रोत्साहन करना।

 कैसे हुई पृथ्वी दिवस की शुरुआत?

दरअसल पृथ्वी दिवस की नींव 1970 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा रखी गई थी। आज यह वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुका है जिसमें विश्व के विभिन्न देशों में होने वाली घटनाएं और गतिविधियां शामिल होती हैं। पृथ्वी दिवस की सर्वप्रथम कल्पना अमेरिकी पॉलिटिशियन और पर्यावरण एक्टिविस्ट सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा की गई थी। वह तत्कालीन समय के बढ़ते पर्यावरण सम्बंधित मुद्दों को सम्बोधित करने के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता और कार्यवाही को समर्पित एक दिन की कल्पना करते थे। सबसे पहला पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था। इसकी वजह से आधुनिक पर्यावरण आंदोलन एक नई चाल में ढला। पृथ्वी दिवस की वजह से पर्यावरण संरक्षण के लिए लाखों लोगों का एक- साथ आना संभव हुआ।

पृथ्वी दिवस 2023 की थीम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर साल 'पृथ्वी दिवस' एक निर्धारित थीम के तहत मनाया जाता है। इस साल 2023 में पृथ्वी दिवस की थीम है – “ हमारे ग्रह में निवेश करें ” यानी Invest in Our Planet रखी गई है। बता दें कि यह थीम पृथ्वी दिवस के वैश्विक आयोजक Earth Day.org (EDO) द्वारा घोषित की गई है। यह थीम व्यक्तियों, समुदायों, सरकारों और व्यवसायों को प्राथमिकता देने और वर्तमान के साथ- साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारे ग्रह की रक्षा और संरक्षण की दिशा में कार्रवाई करने का संदेश देती है। इसलिए इस साल की थीम यह राखी गई है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय