ममता बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

मां, माटी, मानुष के किले में सेंध! कुछ बागी, कुछ दीदी के साथ तो कुछ ने साधी चुप्पी...तीन खेमों में बंटी TMC

TMC Split Kakoli Ghosh: TMC में बगावत के बाद पार्टी तीन धड़ों में बंट गई है। कीर्ती आजाद ने बागी सांसदों को गद्दार करार दिया है। वहीं, काकोली घोष ने 20 सांसदों के साथ NDA में का ऐलान किया है।

अमन मौर्या

Rebel TMC MPs NDA Alliance: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी में भगदड़ मच गई। टूट की शुरुआत विधायक दल से हुई और अब पार्टी के आधे से अधिक सांसद भी बगावत की राह पर हैं। विधायक दलों में टूट पार्टी से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्ज के नेतत्व में हुई। वहीं, बागी सांसदों का काकोली घोष कर रहीं हैं।

घोष का दावा है कि उनके साथ पार्टी के 20 सांसद हैं। ये सभी सांसद NDA के साथ जाना चाहते हैं। पार्टी के 14 सांसदों के भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के साथ गुप्त मीटिंग के बाद से बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दो धड़ों में बंटी पार्टी में तीसरा गुट भी है, जिनकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

बागी गुट का दावा

बागी सांसदों का नेतृत्व करने वाली सांसद काकोली घोष ने दावा किया है कि 20 सांसद उनके साथ हैं। हालांकि, भूपेंद्र यादव से मुलाकात के दौरान 14 सांसदों की फोटो ही सामने आई थी। मीडिया से बात करते हुए घोष ने कहा कि हमने स्पीकर को पत्र सौंप दिया है। जब उन्हें समय मिलेगा, तो वे खुद हमें बुलाएंगे। मैंने कहा कि लोकसभा में हम सभी बीस सांसद ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। मैंने यह भी बताया कि हालांकि केंद्र सरकार की कई योजनाएं पूरे देश में लागू की गई हैं, लेकिन बंगाल में उन्हें लागू नहीं किया गया है।

दबाव डालने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कोई डराने-धमकाने वाली बात नहीं है। आप खुद देख सकते हैं, मैं यहां अकेली बैठी हूं। कहां है डराने-धमकाने वाली बात? हम सभी 20 सांसदों ने बैठकर हस्ताक्षर किए।

TMC के सांसद (फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड)

TMC ने बोला गद्दार

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कीर्ति आजाद ने बागी सांसदों को निशाने पर लेते हुए कहा, तृणमूल कांग्रेस, जो मां, माटी, मानुष की पार्टी है, उसके जरिए दीदी के आशीर्वाद और अभिषेक के समर्थन व मार्गदर्शन से हमारे सभी 29 सांसद चुने गए थे। मैं इन गद्दारों से पूछना चाहता हूं, कि अगर आपको कोई समस्या या शिकायत थी, तो आपने चुनाव के बाद ही उन्हें क्यों जाहिर किया? आपको ये बातें चुनाव से पहले उठानी चाहिए थीं।

तीसरा गुट ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

TMC सांसदों द्वारा बागी गुट पर लगातार हमला जारी है। पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा ने सांसद यूसुफ पठान पर जमकर हमला बोला है, लेकिन अभी तक तीसरे गुट से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप