Mundathikode Thrissur Fireworks Explosion: केरलम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केरलम के त्रिशूर ज़िले के मुंडाथिकोड में पटाखों के एक गोदाम में आग लग गई। इस आग से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग इतनी भीषण थी कि 8 लोग इसकी चपेट में आ गए है। केरलम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने इस घटना में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावनाएं है। यह हादसा 'त्रिशूर पूरम' की तैयारियों के दौरान हुआ। त्रिशूर पूरम केरलम का सबसे भव्य और प्रसिद्ध वार्षिक मंदिर उत्सव है। इस उत्सव को पूरमों की जननी भी कहा जाता है। इस उत्सव के दौरान आतिशबाजी के लिए पटाखे लाए गए थे।
यह पटाथे तिरुवंबडी में एक शेज के नीचे रखे गए थे। मंगलवार को अचानक इन यह पटाखे एक-एक कर फूटने लगे। इस उत्सव में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हुए थे। अचानक पटाखे फूटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग इन पटाखों की चपेट में आ गए।
इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौतों की पुष्टि की जा चुकी है और 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया और दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें - ‘मोदी आतंकवादी हैं…’ मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान से मचा भारी बवाल, बाद में सफाई देकर पलटे कांग्रेस अध्यक्ष
मिली जानकारी के अनुसार, केरलम में आयोजित ‘त्रिशूर पूरम’ उत्सव के लिए लगभग 5 अस्थायी शेड बनाए गए थे। पटाखों में लगी आग इतनी फैली की इन सभी शेड में आग फैल गई और लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा। इस घटना के बाद अभी तक पटाखों को पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका है। फिलहाल राहत-बचाव अभियान तेजी से जारी है। पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छाया हुआ है, जिससे बचाव कार्य में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।