रियासी सड़क दुर्घटना (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
देश

जम्मू कश्मीर में हुआ दर्दनाक हादसा, 10 महीने की बच्ची समेत 3 लोगों ने गंवाई जान

जम्मू कश्मीर के रियासी से चस्साना की ओर जाने वाले रास्ते पर एक कार खाई में गिर गई जिसके कारण इस कार में सवार लोगों की मौत हो गई है। इस कार में 10 महीने की बच्ची सहित 6 लोग सवार थे, जिसमें से 3 लोगों की ऑनस्पॉट डेथ हो गई और 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है।

अपूर्वा नायक

जम्मू : जम्मू कश्मीर के रियासी में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिसमें जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में एक कार के खाई में गिरने से 10 महीने की बच्ची सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। कुछ अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस हादसे में 3 लोगों के घायल होने की भी खबर आयी है।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि ये सड़क दुर्घटना चस्साना के पास चमालू मोड़ पर हुई है और अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हादसे में शिकार हुए लोग एक ही परिवार के हो सकते हैं। अधिकारियों ने सूचित किया है कि कार रियासी से चस्साना की ओर जा रही थी, तभी ड्रायवर ने गाड़ी पर से अपना कंट्रोल खो दिया, जिसके कारण वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो 3 लोग जगह पर ही मृत मिले थे और गंभीर रुप से घायल 3 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था।

(अपडेट जारी है)

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर